खेसारी लाल यादव का ‘हेराइल दिल पटना में’ हुआ वायरल, गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Herail Dil Patna Me
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘हेराइल दिल पटना में’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. रोमांस और देसी अंदाज से भरपूर इस गाने में प्रिया रघुवंशी संग उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और यह यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘हेराइल दिल पटना में’ से इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं. इस गाने में उनके साथ प्रिया की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. रोमांस, मस्ती और देसी अंदाज से भरपूर यह भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने का म्यूजिक और खेसारी लाल यादव की दमदार आवाज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
गाने के पीछे की टीम
‘हेराइल दिल पटना में’ गाने को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है, जबकि इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक लॉर्ड जी और आर्या शर्मा ने तैयार किया है, जो इसे और भी एनर्जेटिक बनाता है. वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ प्रिया रघुवंशी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने का निर्देशन और वीडियो वर्क लक्की विश्वकर्मा ने किया है. वहीं अखिलेश कश्यप का सहयोग भी इस प्रोजेक्ट में खास रहा. डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी इंदर सिंह ने संभाली है और पब्लिसिटी डिजाइन शाहजाद ग्राफिक्स द्वारा तैयार किया गया है. रिलीज होते ही यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.
फैंस जमकर बरसा रहे प्यार


गाने ‘हेराइल दिल पटना में’ को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यूट्यूब पर दर्शक लगातार खेसारी लाल यादव की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर @TTakeBhojpuri ने कमेंट करते हुए लिखा, “Bhojpuri Aan Baan Saan Khesari Lal”, तो वहीं @enjoylifeenjoylife3831 ने गाने को “WOW super song bhaiya” बताते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए. इसके अलावा @anua5850_1 ने इस ट्रैक को “Bawal song” कहा, जबकि @chanduyadav9147 ने कमेंट में लिखा, “Lajawab song”. फैंस के इन शानदार रिएक्शन्स से साफ है कि खेसारी लाल यादव का यह नया भोजपुरी गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: दिनेश लाल यादव ने बताईं अपनी 3 सबसे खास भोजपुरी फिल्में, जिन्हें परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










