नर्स व एएनएम को ट्रेनिंग का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2013 6:31 AM

विज्ञापन

राज्य गुणवत्ता यकीन समिति के सदस्यों ने किया अस्पताल का निरीक्षण लखीसराय: गुरुवार को राज्य गुणवत्ता यकीन समिति के तीन सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम में शामिल क्षेत्रीय डिप्टी डायरेक्टर मुंगेर डॉ महेश कुमार, डॉ प्रवीर एवं अजीत कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के सभी विभागों का गहन निरीक्षण करते हुए […]

विज्ञापन

राज्य गुणवत्ता यकीन समिति के सदस्यों ने किया अस्पताल का निरीक्षण

लखीसराय: गुरुवार को राज्य गुणवत्ता यकीन समिति के तीन सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम में शामिल क्षेत्रीय डिप्टी डायरेक्टर मुंगेर डॉ महेश कुमार, डॉ प्रवीर एवं अजीत कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के सभी विभागों का गहन निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित डीएस डॉ विपीन कुमार सहित अन्य अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण टीम ने ए ग्रेड नर्स एवं एएनएम में जानकारी का अभाव को देखते हुए इन्हें आवश्यक ट्रेनिंग दिये जाने का निर्देश देते हुए स्वयं सुरक्षा को लेकर सभी अस्पतालकर्मियों को हेपेटाइटिस बी का टीका लेने का निर्देश दिया. टीम ने अस्पताल में मौजूद सभी उपकरणों का निरीक्षण किया तथा उन उपकरणों से कार्य लिया जा रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली. अस्पताल में लेबर रूम, ओटी, ओपीडी, इमरजेंसी सेवा पर संतुष्टि जताते हुए टीम के सदस्यों ने और भी बेहतर कार्य करने की बात कही और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को लिखित उत्तरदायित्व दिये जाने की बात कही. इसके अलावा अस्पताल में आइसीडी कोड का पालन किये जाने का सख्त निर्देश दिया. अस्पताल में कम संख्या में हो रहे सिजेरियन पर असंतुष्टि जताते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश देते हुए इस कार्य में आ रही बाधा व प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही आपदा की स्थिति में हालात से निबटने के लिए सभी कर्मियों को पूर्वाभ्यास करने के लिए कहा गया. चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के साथ ही मरीजों की सही स्थिति का पता लगाने के लिए अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने का भी निर्देश दिया. लेबोरेटरी कार्य पर जांच टीम ने असंतुष्टि जतायी तथा इसमें आवश्यक सुधार करने को कहा. मौके पर डीपीएम मो खालिद हुसैन, अस्पताल प्रबंधक नंद किशोर भारती, डॉ विभूषण, डॉ राकेश कुमार, डीपीसी सुनील शर्मा, परामर्शी चिरंजीव कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन