पाकिस्तानी एसएमएस से लेनदेन मामला: मंगलूर से गिरफ्तर दो अन्य जेल भेजे गये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2013 9:29 PM

विज्ञापन

लखीसराय: पाकिस्तानी एसएमएस के आधार पर अवैध रुप से राशि लेनदेन मामले में कर्नाटक के मंगलूर से पिछले 23 नवंबर को गिरफ्तार दो लोगों को बिहार के लखीसराय जिला लाए जाने पर आज उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.एनआईए से प्राप्त अलर्ट के आधार पर पाकिस्तानी एसएमएस के आधार पर […]

विज्ञापन

लखीसराय: पाकिस्तानी एसएमएस के आधार पर अवैध रुप से राशि लेनदेन मामले में कर्नाटक के मंगलूर से पिछले 23 नवंबर को गिरफ्तार दो लोगों को बिहार के लखीसराय जिला लाए जाने पर आज उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.एनआईए से प्राप्त अलर्ट के आधार पर पाकिस्तानी एसएमएस के आधार पर अवैध रुप से राशि लेनदेन करने वाले एक गिरोह की सरगना मानी जाने वाली आयशा बानो और उसका पति जुबैर को पिछले 12 नवंबर को लखीसराय जिला पुलिस ने मंगलूर से गिरफ्तार किया था.

आयशा और उसके पति जुबैर को लखीसराय जिला लाए जाने पर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पिछले 16 नवंबर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने जेल भेज दिया था.पिछले 18 नवंबर को इन दोनों को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए रिमांड लिए जाने के दौरान उनके द्वारा मुश्ताक अहमद और मो0 आशिक के बारे में जानकारी दिए जाने उन्हें पिछले 23 नवंबर को लखीसराय पुलिस ने मंगलूर से गिरफ्तार किया था.

मंगलूर से लखीसराय लाए गए मुश्ताक अहमद और मो0 आशिक को आज पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमर ज्योति श्रीवास्तव के समक्ष पेश किए जाने पर उन्होंने इन दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.तीन बच्चों की मां आयशा बानो जिसे उसके गिरोह के सदस्य पाकिस्तानी बॅास के रुप में उद्धरित करते थे किस बैंक खाते में राशि जमा करना है इस बारे में वह अपने गिरोह के सदस्यों को निर्देशित किया करती थी.प्राथमिक जांच में यह बात सामने आयी है कि आयशा बानो को पाकिस्तान से निर्देशित किया जाता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन