28 वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में मुंगेर के बच्चों ने किया सर्वश्रेष्ठ

Published at :09 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
28 वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में मुंगेर के बच्चों ने किया सर्वश्रेष्ठ

28 वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में मुंगेर के बच्चों ने किया सर्वश्रेष्ठ फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : सम्मानित बच्चे के साथ शिक्षकगण प्रतिनिधि, मुंगेर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 28 वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 2015-16 में सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर के छात्र-छात्राओं ने सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया. यह […]

विज्ञापन

28 वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में मुंगेर के बच्चों ने किया सर्वश्रेष्ठ फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : सम्मानित बच्चे के साथ शिक्षकगण प्रतिनिधि, मुंगेर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 28 वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 2015-16 में सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर के छात्र-छात्राओं ने सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया. यह प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर उत्तरप्रदेश में आयोजित हुई थी. बाल वर्ग की बहनें शालिनी वत्स, मानसी दीक्षा, स्तुति देवरे, सिम्मी कुमारी, स्नेहा प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं तरुण वर्ग की बहनें शुभांगी सिन्हा, रवि नीरज, ऋचा रानी, निशा कुमारी, कोमल प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया. कलात्मक एवं लयबद्ध योग के विशिष्ट प्रदर्शन में शालिनी वत्स, नयनसी दीक्षा, रवि नीरज, पूजा भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने योग के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन से सबको आश्चर्य में डाल दिया. बाल वर्ग की बहन मानसी दीक्षा और तरुण वर्ग की ऋचा रानी ने कलात्मक एवं लयबद्ध योग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. तरुण वर्ग में भैया सौरभ कुमार, गौतम कुमार सिंह, रोशन कुमार, अक्षय कुमार एवं सुमित सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सबों को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर योग्यता प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि भैया बहनों की उत्कृष्ट उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम का फल है. ऐसे भैया-बहनों दूसरे भैया-बहनों को भी योग सिखा कर योग के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि योग से मन शांत और चित्त प्रसन्न रहता है. इससे स्मरण शक्ति का विकास होता है. योग हमारी प्राचीन परंपरा है. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार जालान, सचिव अमरनाथ केसरी, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख कीर्ति रश्मि, उप प्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा सहित समस्त आचार्यों ने भैया-बहनों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन