अपराधी अवधेश महतो के पिता की हत्या

Published at :08 Dec 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधी अवधेश महतो के पिता की हत्या

अपराधी अवधेश महतो के पिता की हत्याहार्डवेयर व्यवसायी मदन मिस्त्री हत्याकांड में नामजद अभियुक्त है अवधेशमरकामा गांव के बड़का आहर से बरामद किया गया शवपिरजनों ने थाना पहुंच किया हंगामापरिजनों को सूचना दिये बिना शव को थाना ले आने से आक्रोशित थे परिजनफोटो : 6(रोते बिलखते परिजन) प्रतिनिधि, सिकंदरा (जमुई)हार्डवेयर व्यवसायी मदन मिस्त्री हत्याकांड के […]

विज्ञापन

अपराधी अवधेश महतो के पिता की हत्याहार्डवेयर व्यवसायी मदन मिस्त्री हत्याकांड में नामजद अभियुक्त है अवधेशमरकामा गांव के बड़का आहर से बरामद किया गया शवपिरजनों ने थाना पहुंच किया हंगामापरिजनों को सूचना दिये बिना शव को थाना ले आने से आक्रोशित थे परिजनफोटो : 6(रोते बिलखते परिजन) प्रतिनिधि, सिकंदरा (जमुई)हार्डवेयर व्यवसायी मदन मिस्त्री हत्याकांड के नामजद अभियुक्त अपराधी अवधेश महतो के पिता कुरहाडीह निवासी बेसर महतो (70 वर्षीय) की हत्या कर दी गयी. उनका शव मंगलवार को सिकंदरा पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में थाना क्षेत्र के मरकामा गांव के बड़का आहर से बरामद किया. पुलिस ने मरकामा के बड़का आहर में शव होने की सूचना पाते ही शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. वहीं बेसर महतो की मौत की सूचना पाकर थाना पहुंचे परिजनों ने जम कर हंगामा किया. पुलिस द्वारा परिजनों को बगैर सूचना दिये शव को घटनास्थल से उठा कर थाना लेकर आने से परिजन आक्रोशित थे. पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष परिजन अपराधियों द्वारा बेसर महतो की हत्या कर दिये जाने की बात बता रहे थे. मौके की नजाकत को भांपते हुए इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष विवेक भारती व चंद्रदीप थानाध्यक्ष संजय विश्वास ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर व हत्या में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया. इसके बाद ही शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेजा जा सका. ट्रैक्टर की खाेज में गये थे पड़ोस के गांवपरिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह बेसर महतो कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर की खोज में बगल के गांव मरकामा गये थे. जहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया. वहीं घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेसर महतो के शरीर का ऊपरी भाग पानी में डूबा हुआ था. जबकि आधा भाग पानी से बाहर था. शव को स्थिति की देखकर हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. दो पुत्र हो चुकी है हत्या, दो जेल में हैं बंद मृतक बेसर महतो के दो पुत्र तत्कालीन मुखिया सहदेव महतो व पूर्व उपमुखिया कैलाश महतो की भी पूर्व में हत्या हो चुकी है. वहीं उनके दो पुत्र आनंदी महतो व अपराधी अवधेश महतो हार्डवेयर व्यवसायी मदन मिस्त्री की हत्या के आरोप में फिलहाल जेल में बंद हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि बेसर महतो के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जतायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन