ठंड बढ़ी: बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी

Published at :08 Dec 2015 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड बढ़ी: बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी

ठंड बढ़ी: बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी प्रतिनिधि, लखीसरायबदलते मौसम में थोड़ी सी चूक होने पर बच्चे व बुजुर्ग बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. पिछले एक सप्ताह से ठंड में इजाफा हुआ है. तापमान में गिरावट लगातार जारी है. इस मौसम में खासकर बुजुर्ग व बच्चे के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता […]

विज्ञापन

ठंड बढ़ी: बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी प्रतिनिधि, लखीसरायबदलते मौसम में थोड़ी सी चूक होने पर बच्चे व बुजुर्ग बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. पिछले एक सप्ताह से ठंड में इजाफा हुआ है. तापमान में गिरावट लगातार जारी है. इस मौसम में खासकर बुजुर्ग व बच्चे के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है. थोड़ी सी सावधानी बरत कर सर्दी के मौसम में होनेवाली बीमारियों से बच सकते हैं. चिकित्सक उपेन्द्र सिंह के मुताबिक शुरूआती ठंड में खासकर बच्चे व बुजुर्ग की विशेष हिफाजत की आवश्यकता होती है. नवजात से 10 वर्ष तक के बच्चों की विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. बच्चों काे सर्दी व खांसी के अलावे सीने में कफ जमा हो जाता है. इससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगती है. क्या-क्या बरतें सावधानीडॉक्टर का कहना है कि आजकज सुबह व शाम में ठंड अधिक होती है. दोपहर में अपेक्षाकृत तापमान सामान्य हो जाता है. ऐसे मौसम में रात में पंखा चलाकर सोना हानिकारक होता है. बच्चों को आइसक्रीम, कोल्ड ड्रीक्स व फ्रीज का पानी नहीं दें. बिना गरम कपड़े पहने घर से बाहर नहीं जाने दें. अगर उनकी तबियत में थोड़ी सी भी बदलाव दिखे तो उन्हें गरम पानी पीने को दें. इससे भी अगर हालत नहीं सुधरे तो अविलंब चिकित्सक की सलाह लें. बुजुर्गें में सर्दी के मौसम में दमा, हृदय रोग, फ्लू, हाइपोथर्मिया व चिल ब्लेन बीमारी होती है. तापमान में गिरावट, कोहरा, प्रदूषण या वाइरल इंफेक्सन से बुजुर्ग की सांस फूलने लगती है. खांसी व सर्दी बढ़ जाती है. रात में वह ठीक से सो नहीं पाते. हर्ट अटैक का भी खतरा रहता है. सर्दी के मौसम में करें बचावचिकित्सक के मुताबिक सर्दी के मौसम में बुजुर्ग सुबह टहलने के लिए सूर्य निकलने के बाद ही घर से निकलें. स्नान में गरम पानी का उपयोग करें. गरम कपड़े पहनकर घर से निकलें. सिर व कान को जरूर बचाकर रखें. खाने में ज्यादा तरल पदार्थ का ही सेवन करें. हल्का गरम पानी का सेवन करें. अगर पहले से कोई दवा ले रहे हैं तो नियमित दवा का सेवन करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन