घर में आग लगा मुखिया की हत्या की कोशिश

घर में आग लगा मुखिया की हत्या की कोशिशघर में नहीं होने के कारण बची जान रामगढ चौक : प्रखंड क्षेत्र के बिल्लो पंचायत के मुखिया चन्द्रदेव पासवान उर्फ सुरी पासवान के कामता नगर गांव स्थित घर में अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या की नियत से आग लगा दी. घर में रखा सभी सामान जल […]
घर में आग लगा मुखिया की हत्या की कोशिशघर में नहीं होने के कारण बची जान
रामगढ चौक : प्रखंड क्षेत्र के बिल्लो पंचायत के मुखिया चन्द्रदेव पासवान उर्फ सुरी पासवान के कामता नगर गांव स्थित घर में अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या की नियत से आग लगा दी. घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया. मुखिया ने बताया कि वे इस घर में पंचायत के लोगों से मिल कर शिकायत सुनते थे तथा ज्यादा रात होने पर यहीं रुक जाते थे.
रात में जरूरी कार्य व तबीयत खराब होने पर गांव जाना पड़ा, लेकिन लोगों को लगा कि मैं घर के अंदर सोया हूं और आग लगा दी. घर में नहीं होने के कारण मेरी जान बच गयी. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जान मारने की कोशिश की गयी थी. इसको लेकर थाना में आवेदन भी दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










