जम कर मना जश्न, हुआ दरद्रिनारायण भोज का आयोजन

जम कर मना जश्न, हुआ दरिद्रनारायण भोज का आयोजन फोटो : 13(लछुआड़ स्थित जैन मंदिर में स्थापित मूर्ति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु)13ए(भोजन करने के लिए कतारबद्ध बैठे बच्चे)प्रतिनिधि, सिकंदरा भगवान की वापसी की खुशी में जैन समुदाय के लोगों ने रविवार को लछुआड़ स्थित जैन मंदिर में जम कर जश्न मनाया. जश्न मनाने का […]
जम कर मना जश्न, हुआ दरिद्रनारायण भोज का आयोजन फोटो : 13(लछुआड़ स्थित जैन मंदिर में स्थापित मूर्ति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु)13ए(भोजन करने के लिए कतारबद्ध बैठे बच्चे)प्रतिनिधि, सिकंदरा भगवान की वापसी की खुशी में जैन समुदाय के लोगों ने रविवार को लछुआड़ स्थित जैन मंदिर में जम कर जश्न मनाया. जश्न मनाने का दौड़ रविवार देर रात तक चलता रहा. रविवार की शाम भगवान महावीर की संध्या वंदना व आरती के बाद देर रात तक भजन कीर्तन होता रहा है और इस कार्यक्रम में देश विदेश के सैकड़ों जैन तीर्थयात्री सम्मिलित हुए. भगवान की वापसी के बाद जश्न को लेकर पूरे मंदिर को फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया. वहीं भगवान की वापसी की खुशी में लछुआड़ स्थित धर्मशाला में रविवार को शाम दरिद्र नारायण भोज का भी आयोजन किया गया. दरिद्र नारायण भोजन में लछुआड़ व आसपास के गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए. बताते चलें कि रविवार को बरामदगी के बाद भगवान महावीर की प्रतिमा को अस्थायी तौर पर लछुआड़ मंदिर में ही स्थापित किया गया है. सोमवार की सुबह पूरे आस्था, श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ विधिपूर्वक भगवान महावीर स्वामी की पूजा की गयी. भगवान महावीर की वापसी के बाद से ही पूरे जैन मंदिर परिसर का माहौल उल्लास व हर्ष से भरा हुआ नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










