मूर्ति बरामदगी पर दी बधाई

मूर्ति बरामदगी पर दी बधाई जमुई . समाजसेवी आईपी गुप्ता ने जन्मस्थान से विगत 27 नवंबर को चोरी हुई भगवान महावीर की मूर्ति के बरामद होने पर एसपी जयंतकांत और पुलिस की पूरी टीम को बधाई दिया है. उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की मूर्ति बरामद होने से जमुई ही नहीं बल्कि बिहार और देश […]
मूर्ति बरामदगी पर दी बधाई जमुई . समाजसेवी आईपी गुप्ता ने जन्मस्थान से विगत 27 नवंबर को चोरी हुई भगवान महावीर की मूर्ति के बरामद होने पर एसपी जयंतकांत और पुलिस की पूरी टीम को बधाई दिया है. उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की मूर्ति बरामद होने से जमुई ही नहीं बल्कि बिहार और देश की प्रतिष्ठा धूमिल होने से बच गयी. मूर्ति की खोज में मीडिया तथा आदिवासी समुदाय समेत जिले के तमाम लोगों द्वारा सहयोग करने पर भूरी भूरी प्रशंसा की है. श्री गुप्ता ने कहा कि सभी का सहयोग प्रशंसनीय है तथा उनके सहयोग के बदौलत ही जमुई का एैतिहासिक धरोहर कलंकित होने से बचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










