पुलिस का सघन छापेमारी अभियान के वजह से बरामद हुई मूर्ति

Published at :06 Dec 2015 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस का सघन छापेमारी अभियान के वजह से बरामद हुई मूर्ति

पुलिस का सघन छापेमारी अभियान के वजह से बरामद हुई मूर्ति प्रतिनिधि, जमुई विगत 27 नवंबर को जन्मस्थान से चोरी हुई भगवान महावीर की प्रतिमा बरामदगी को लेकर सीआरपीएफ, एसएसबी, एसटीएफ व जिला पुलिस बल के जवानों ने खैरा थाना क्षेत्र व सिकंदरा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया था. पुलिस […]

विज्ञापन

पुलिस का सघन छापेमारी अभियान के वजह से बरामद हुई मूर्ति प्रतिनिधि, जमुई विगत 27 नवंबर को जन्मस्थान से चोरी हुई भगवान महावीर की प्रतिमा बरामदगी को लेकर सीआरपीएफ, एसएसबी, एसटीएफ व जिला पुलिस बल के जवानों ने खैरा थाना क्षेत्र व सिकंदरा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया था. पुलिस की दबिश के कारण भगवान महावीर की मूर्ति सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के बिछवे-जाजल सड़क के किनारे से पुलिस बरामद करने में सफल रही. जानकारी के अनुसार खैरा थाना क्षेत्र के गरही स्थित सीआरपीएफ 215 बटालियन के अधिकारियों और खैरा थाना के थानाध्यक्ष रामनाथ राय व प्रजेश दूबे के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने हरखार पंचायत के दीपाकरहर, जन्मस्थान , रजला, सिरसिया, रेहड़ी, घुठिया, कालीपहाड़ी तथा रोपावेल में सर्च अभियान चलाया था. इसके अलावे गरही डैम और गाय घाट स्थित झरना में जाल डाल कर मूर्ति बरामदगी के लिए प्रयास किया था. जन्मस्थान गांव स्थित कुआं और दीपाकरहर गांव के कुआं में डीजल पंप लगा कर तथा आसपास के छोटे-छोटे नदियों में पुलिस ने लगातार आठ दिन सर्च अभियान चलाया था. इसके अलावे एसएसबी , एसटीएफ, सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल के आठ कंपनी के जवानों ने कुंडघाट में तथा घाट से जन्मस्थान के बीच जंगलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया था. भगवान महावीर की मूर्ति बरामद होने पर जन्मस्थान तथा उसके आसपास के ग्रामीण काफी प्रसन्न नजर आ रहे है और पुलिस के जवानों ने भी राहत की सांस ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन