नाटकीय अंदाज में बरामद हुई भगवान महावीर की प्रतिमा

Published at :06 Dec 2015 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
नाटकीय अंदाज में बरामद हुई भगवान महावीर की प्रतिमा

नाटकीय अंदाज में बरामद हुई भगवान महावीर की प्रतिमा सिकंदरा . बीते 27 नवंबर को सिकंदरा के क्षत्रियकुंड जन्मस्थान से चोरी हुई भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा को बड़े ही नाटकीय ढंग से रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के बिछवे-जाजल ग्रामीण सड़क पर दरगाही आहर के समीप से बरामद कर लिया गया. भगवान […]

विज्ञापन

नाटकीय अंदाज में बरामद हुई भगवान महावीर की प्रतिमा सिकंदरा . बीते 27 नवंबर को सिकंदरा के क्षत्रियकुंड जन्मस्थान से चोरी हुई भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा को बड़े ही नाटकीय ढंग से रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के बिछवे-जाजल ग्रामीण सड़क पर दरगाही आहर के समीप से बरामद कर लिया गया. भगवान महावीर की प्रतिमा सड़क के किनारे लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थी. जिसे सबसे पहले सुबह-सुबह दौड़ने निकले बिछवे गांव के दिनेश कुमार यादव पेसर लखन यादव, शशि कुमार पुष्पम पेसर मुंशी साव व मनीष कुमार पेसर रामसागर यादव आर्मी में बहाली की तैयारी के लिए अन्य दिनों तक भांति रविवार को भी सुबह 3 बजे दौड़ने के लिए निकले. दौड़ पूरा कर लौटेने के क्रम में तड़के 5 बजे तीनों नवयुवकों की नजर सड़क के किनारे फेंकी मूर्ति पर पड़ी. जिसके बाद तीनों नवयुवकों ने भागकर इसकी सूचना बिछवे के पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार यादव उर्फ चुन्नी यादव को दी. चुन्नी यादव ने तुरंत इसकी सूचना आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत को दी. बिछवे गांव के समीप मूर्ति पड़ी होने की सूचना पाते ही एसपी जयंतकांत आनन फानन में दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मूर्ति को बरामद कर लिया. बिछवे गांव के समीप प्रतिमा बरामद होने की खबर फैलते ही मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. वहीं लछुआड़ स्थित जैन धर्मशाला में ठहरे कई जैन श्रद्धालुओं ने भी मौके पर पहुंच कर भगवान महावीर के दर्शन किये. पुलिस ने सारी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के उपरांत भगवान महावीर की प्रतिमा को लछुआड़ ले जाकर जैन श्वेतांबर सोयायटी को सौंप दिया. जहां जैन श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने के बार पुलिस जीप से उतार कर प्रतिमा को अस्थायी तौर पर लछुआड़ स्थित जैन मंदिर में स्थापित किया. इधर मूर्ति की बरामदगी के बाद बिछवे के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात चोरों ने वाहन से लाकर प्रतिमा को बिछवे गांव के समीप लाकर छोड़ दिया. वाहन से उतारने के बाद प्रतिमा को पानी से धोया गया. वहीं प्रतिमा के बगल में दो बोरा भी फेंका पाया गया. चोरों ने फिंगर प्रिंट हटाने के उद्देश्य से प्रतिमा को पानी से धोया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन