वंशीपुर ने लगमा और महेशपुर ने हुसैना को पराजित किया

Published at :05 Dec 2015 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
वंशीपुर ने लगमा और महेशपुर ने हुसैना को पराजित किया

वंशीपुर ने लगमा और महेशपुर ने हुसैना को पराजित किया फोटो संख्या:16-विजेता टीममेदनीचौकी:स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल अमरपुर के खेल मैदान में शनिवार को आदर्श स्पोटिंग देवघरा चंद्रटोला के तत्वावधान में आयोजित चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें लीग मैच में वंशीपुर क्रिकेट टीम ने लगमा क्रिकेट टीम को नौ विकेअ से पराजित कर प्रतियोगिता […]

विज्ञापन

वंशीपुर ने लगमा और महेशपुर ने हुसैना को पराजित किया फोटो संख्या:16-विजेता टीममेदनीचौकी:स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल अमरपुर के खेल मैदान में शनिवार को आदर्श स्पोटिंग देवघरा चंद्रटोला के तत्वावधान में आयोजित चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें लीग मैच में वंशीपुर क्रिकेट टीम ने लगमा क्रिकेट टीम को नौ विकेअ से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में अपनी जगह बना ली. वहीं 9 वें लीग मैच में महेशपुर की टीम ने हुसैना की टीम को छह विकेट से पराजित कर दिया. टास जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए लगमा की टीम ने 16 वें ओवर में 9 विकेट पर 122 रन बनाये. जिसमें कुलजीत ने 35 ओर मन्नू ने 31 रनों का योगदान दिया. वंशीपुर के गेंदवाज अवधेश ने चार व मोहन ने दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंशीपुर की टीम ने 14 वें ओवर में एक विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिये.जिसमें संतोष ने 41 गेंद खेलकर पांच छक्के की मदद से शानदार 81 रनों का योगदान दिया. जबकि अवधेश ने 24 रन बनाये. संतोष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.वहीं नौवें लीग मैच में महेशपुर क्रिकेट टीम ने हुसैना को छह विकेट से पराजित किया.रविवार को भी रहेगी विद्युत आपूर्ति वाधितमेदनीचौकी:लखीसराय ग्रीड में तकनीकी कार्य किये जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से ही दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी हो रही हैं. शनिवार को लगाातार दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति दिन के समय ठप्प रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई. विद्युत जनित व्यापार ठप्प रहा.लोगों कों पानी के लिये भी परेशानी उठानी पड़ी. यहायक अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि लखीसराय ग्रीड में एक लाख 32 हजार बोल्ट विद्युत तार में मेंटेनेंस कार्य चलने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहा. उन्होंने बताया कि रविवार को भी मेंटेनेंस वर्क चलने के कारण आपूर्ति पूर्वाहन 9 बजे से अपराहन 03 बजे तक बाधित रहेगा.24 सौ किसानों को मिला मृदा कार्डफोटो संख्या:17-मृदा कार्ड का वितरण करते पदाधिकारी एवं अन्यसूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी:शनिवार को प्रखंड कृषि कार्यालय के सभा कक्ष में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया.जिसका उदघाटन प्रखंड प्रमुख नीता देवी ,उप प्रमुख सुजय कुमार,बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर,सीओ प्रेम कुमार,आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.मौ।के पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रत्नेश कुमार ने कहा कि प्रखंड के कुल 24 सौ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जा रहा हैं. कार्ड पर किेसान का पता के अलावे आईडी,मृदा परीक्षण की तिथि,प्रकाशन की तिथि एवं विशलेषण प्रयोगशाला का नाम अंकित हैं. बीएओ श्री कुमार मिट्टी जांच कराने के लिये किसानों को प्रेरित करते हुए उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि आधुनिक व उन्नत खेती करने के लिये किसानों को जागरूक होने की जरूरत हैं. उपप्रमुख सुजीत कुमार ने मिट्टी जांच के नमुने को लेकर प्रश्न उठाया. जबकि जकड़पुरा पंचायत के मुखिया कृष्णदेव पासवान ने मिट्टी जांच के लिये सूर्यगढ़ा प्रखंड में ही प्रयोगशाला खोले जाने की मांग की.मौके पर कृषि बैज्ञानिक धीरेन्द्र कुमार राय ने भी कृषि संबंधी जानकारी दी. समारोह में चार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन