सम्मान मिलने से खिलते हैं प्रेरणाओं के फूल : केदार नाथ पांडेय

सम्मान मिलने से खिलते हैं प्रेरणाओं के फूल : केदार नाथ पांडेय प्रमंडल स्तरीय मेधा संतान सम्मान समारोह में सम्मानित हुए छात्र- छात्राएंफोटो संख्या : 9,10 फोटो कैप्सन : सम्मान समारोह में उपस्थित विधान पार्षद व शिक्षक नेता तथा उपस्थित शिक्षकगण प्रतिनिधि, मुंगेर छात्र कल्याण कोष मुंगेर प्रमंडल के तत्वावधान में उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी के […]
सम्मान मिलने से खिलते हैं प्रेरणाओं के फूल : केदार नाथ पांडेय प्रमंडल स्तरीय मेधा संतान सम्मान समारोह में सम्मानित हुए छात्र- छात्राएंफोटो संख्या : 9,10 फोटो कैप्सन : सम्मान समारोह में उपस्थित विधान पार्षद व शिक्षक नेता तथा उपस्थित शिक्षकगण प्रतिनिधि, मुंगेर छात्र कल्याण कोष मुंगेर प्रमंडल के तत्वावधान में उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी के प्रशाल में शनिवार को मेधा संतान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव केदार नाथ पांडेय एवं विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष राम नरेश पांडेय ने की. कार्यक्रम के आरंभ में राजकीय बैद्यनाथ बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाये गये तथा अतिथियों को पुष्प गुच्छ व फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया.विधान पार्षद केदार नाथ पांडेय ने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे कार्यक्रम के माध्यम से मिलने वाले सम्मान से छात्र-छात्राओं के जीवन में प्रेरणाओं के फूल खिलते हैं. यह सम्मान जीवन को मदंती बनाने के लिए दिया जाता है. जिससे बच्चे बिना किसी दबाव व धक्के से अपने आपको बखूबी निखार सके. उन्होंने कहा कि दबाव व धक्के खाकर पढ़ने वाले बच्चे अपने जीवन में बेहतर नहीं कर सकते हैं. प्रति वर्ष 1 लाख 80 हजार छात्र- छात्राएं देश के विभिन्न संस्थानों से डिग्रियां हासिल तो कर लेते हैं. किंतु सभी को नौकरी नहीं मिल पाती है. नौकरी उन्हीं को मिलती है, जो मेधावी होते हैं. विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार ने कहा कि विद्यालयों में छात्र- छात्राओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं चला रखी है. किंतु शिक्षकों के बेहतरी के लिए सरकार अब तक कुछ खास नहीं कर पायी है. हाल ही में नियोजित शिक्षकों के उपर एक थोपा हुआ वेतनमान लागू कर दिया गया है, जो बिल्कुल हास्यास्पद है. इसमें सुधार लाने के लिए यदि सरकार से लड़ाई लड़ने की आवश्यकता पड़ी तो वे जरूर लड़ेंगे. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि उपनिदेशक शिक्षा उषा कुमारी ने कहा कि बच्चों के चातुर्दिक विकास के लिए अभिभावकों व शिक्षकों का सहयोग बेहद जरूरी है. तभी उनमें भौतिक, नैतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विकास हो पायेगा. छात्र कल्याण कोष के संयोजक डॉ सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का योगदान अतुलनीय है. आज शिक्षकों का संघ खंडों में बट चुका है. जिसे एकजुट होने की जरूरत है. कार्यक्रम के अंत में छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति- पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. —————————-पुरस्कृत किये जाने वालों की सूची————————–* वर्ष 2014 माध्यमिक स्तर- रौशन कुमार ( राजकीयकृत उच्च विद्यालय, खुटहा, लखीसराय) तथा कुमारी भव्या ( राजकीयकृत केपी उच्च विद्यालय भैरवार, बेगूसराय)* वर्ष 2014 इंटरमीडिएट स्तर- विज्ञान संकाय में साकेत कुमार ( एमआरजेडी इंटर कॉलेज विष्णुपुर, बेगूसराय), कला संकाय में नीलू प्रवीण ( धनराज सिंह इंटर कॉलेज सिकंदरा, जमुई) तथा वाणिज्य संकाय में रोमित कुमार ( महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू विद्यालय झाझा, जमुई) * वर्ष 2015 माध्यमिक स्तर- नीरज रंजन ( सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई), कुमार जिज्ञासु ( सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई) तथा प्रतिभा कुमारी ( सिमुलतल आवासीय विद्यालय जमुई)* वर्ष 2015 इंटरमीडिएट – विज्ञान संकाय के लिए आलोक कुमार ( एसएनएनआर इंटर कॉलेज चमथा, बेगूसराय), कला संकाय के लिए शदमा खानम ( सीएबीएस इंटर कॉलेज खम्हार, बेगूसराय) तथा वाणिज्य संकाय के लिए अंकित कुमार खंडेलिया ( एमआरजेडी इंटर कॉलेज बेगूसराय)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










