डीसीएलआर ने किया बैठक

डीसीएलआर ने किया बैठक चकाई. प्रखंड कार्यालय में उप समाहर्ता भूमि सुधार संजय कुमार की अध्यक्षता में बामदह एवं चकाई के पंचायत सचिव सदस्यों की एक बैठक हुई. मौके पर डीसीएलआर श्री कुमार ने पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि आप सब संबंधित वार्ड सदस्यों के साथ अपने-अपने पंचायत के मतदाता सूची का […]
डीसीएलआर ने किया बैठक चकाई. प्रखंड कार्यालय में उप समाहर्ता भूमि सुधार संजय कुमार की अध्यक्षता में बामदह एवं चकाई के पंचायत सचिव सदस्यों की एक बैठक हुई. मौके पर डीसीएलआर श्री कुमार ने पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि आप सब संबंधित वार्ड सदस्यों के साथ अपने-अपने पंचायत के मतदाता सूची का विखंडीकरण जल्द से जल्द करें. ध्यान रहे कि इसमें त्रुटी ना हो़ उन्होने आगे कहा कि दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड निरीक्षण के दौरान जनगणना, तथा सामाजिक सुरक्षा पैंशन पा रहे लाभुकों का खाता संख्या तैयार करके रखें क्यो कि इसे सामाजिक सुरक्षा कोषांग में जमा करना है़ मौके पर हरिनंदन प्रसाद मेहता,शशिभूषण राय, प्रशांत कुमार,मनोज कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह सहित कई पंचायत सचिव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










