पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका? ये 7 स्टार खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

मिचेल मार्श

Aus team: ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की अगुवाई में बांग्लादेश और पाकिस्तान दौरे के लिए ODI और T20 स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. हालांकि, इस दौरे के लिए टीम में 7 सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है.

विज्ञापन

Aus team: कल यानी 10 मई (रविवार) को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए 15 सदस्यीय वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. वहीं, इन दोनों सीरीज में मार्श ही टीम की कप्तानी करेंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान दौरे पर वनडे सीरीज खेलेगी, जबकि बांग्लादेश दौरे पर टीम वनडे और टी20 दोनों सीरीज खेलेगी.

विज्ञापन

तीन नए प्लेयर को मौका

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों दौरों के लिए 3 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें अंडर-19 टीम के कप्तान ऑली पीक, लियम स्कॉट और जोएल डेविस  शामिल हैं. दरअसल, पीक और स्कॉट को पाकिस्तान दौरे की ODI स्क्वॉड में चुना गया है, जबकि डेविस बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली T20 स्क्वॉड का हिस्सा हैं.

7 दिग्गज खिलाड़ी को नहीं किया गया शामिल

इस समय ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी भारत में चल रही लीग का हिस्सा हैं. इसी वजह से वे पाकिस्तान दौरे पर नहीं जा पाएंगे. इनमें से कई खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें लीग खेलने की अनुमति दी है. इन खिलाड़ियों में पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद), जॉश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स), ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद), कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स), बेन ड्वार्शिस और जेवियर बार्टलेट (पंजाब किंग्स)  शामिल हैं. वहीं, दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम नजर आ रही है, इसके बावजूद मिचेल स्टार्क को पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है.

7 साल बाद इस खिलाड़ी की टीम में वापसी

बता दें कि 2019 के बाद तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9 जून से बांग्लादेश में ODI सीरीज खेलनी है। इसके बाद 17 जून से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।

पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, राइली मेरेडिथ, ऑली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जैम्पा.

बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियम स्कॉट, एडम जैम्पा.

बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमन, राइली मेरेडिथ, जॉश फिलिपी, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जैम्पा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola