लाखों की लागत से बना स्टेडियम बदहाल

Published at :02 Dec 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
लाखों की लागत से बना स्टेडियम बदहाल

लाखों की लागत से बना स्टेडियम बदहाल फोटो : 2(प्रखंड स्थित बदहाल पड़ा स्टेडियम मैदान)चंद्रमंडीह . ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र में बनाये गये स्टेडियम मैदान खिलाड़ियों के लिए अनुकूल नहीं हो पा रहा है. बताते चलें कि रख-रखाव व देखभाल के अभाव में यह मैदान पशुओं का […]

विज्ञापन

लाखों की लागत से बना स्टेडियम बदहाल फोटो : 2(प्रखंड स्थित बदहाल पड़ा स्टेडियम मैदान)चंद्रमंडीह . ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र में बनाये गये स्टेडियम मैदान खिलाड़ियों के लिए अनुकूल नहीं हो पा रहा है. बताते चलें कि रख-रखाव व देखभाल के अभाव में यह मैदान पशुओं का चारागाह बन कर रह गया है. सूत्रों की मानें तो हाल के दिनों में इसके मरम्मत को लेकर लाखों रुपया खर्च किया गया था. लेकिन संवेदक द्वारा गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने के कारण मैदान सुसज्जित नहीं हो सका है. जिससे प्रखंड स्तर के खिलाड़ियों में मायूसी व्याप्त है. स्थिति यह है कि प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ी स्टेडिम मैदान में खेलने के बजाए अन्यत्र खेलने को मजबूर हो रहे हैं. प्रखंड स्तर पर भी खेल आदि का कार्यक्रम इस मैदान में नहीं हो पाता है. प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता आदि भी स्टेडियम के बाहर उच्च विद्यालय मैदान में ही आयोजित किया जाता है. खेल प्रेमी भुनेश्वर पासवान,जानकी यादव, राघव यादव,अकलू यादव, कैलाश पासवान, संजय पासवान,बीरेंद्र सिंह, मथुरा केशरी, कालेश्वर वर्मा आदि बताते हैं कि सरकार ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड स्तर पर सुसज्जित स्टेडियम बनवाना चाहती है.लेकिन इस प्रखंड में स्थित स्टेडियम नगण्य बना हुआ है़ पल्स टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र पांडेय ने बताते हैं कि पूर्व विधायक स्वर्गीय फाल्गुनी प्रसाद यादव जी का सपना था कि चकाई में भी स्टेडियम का निर्माण हो. उन्होंने अपने अथक प्रयास से स्टेडियम का निर्माण तो करा दिया लेकिन कुछ खामियां रह जाने के कारण यह मैदान स्टेडियम का मूर्तरुप नहीं दे पाया़ आज भी यह मैदान अपने जिर्णोद्धार के लिए बाट जोह रहा है़ स्थानीय विधायक सावित्री देवी से पूछे जाने पर बतायी कि चकाई में स्टेडियम बने यह पूर्व विधायक जी का सपना था़ मैं उनके सपनों को साकार करने की पूरी कोशिश करुंगी़ इसके तहत चकाई में स्टेडियम का भी जिर्णोद्धार किया जायेगा़ जिससे यहां के युवाओं को अपने प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा. और हमें भी बहुत खुशी होगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन