कामरेड सुब्रत दत्त जौहर की याद में शहादत दिवस मनाया गया

कामरेड सुब्रत दत्त जौहर की याद में शहादत दिवस मनाया गया फोटो : 5(मंचासीन भाकपा माले के नेता व कार्यकर्ता)प्रतिनिधि, जमुई कामरेड सुब्रत दत्त जौहर की याद में भाकपा माले की ओर से गांधी पुस्तकालय के सभागार में 41 शहादत दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम उपस्थित माले कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया.मौके पर उपस्थित प्रमंडलीय […]
कामरेड सुब्रत दत्त जौहर की याद में शहादत दिवस मनाया गया फोटो : 5(मंचासीन भाकपा माले के नेता व कार्यकर्ता)प्रतिनिधि, जमुई कामरेड सुब्रत दत्त जौहर की याद में भाकपा माले की ओर से गांधी पुस्तकालय के सभागार में 41 शहादत दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम उपस्थित माले कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया.मौके पर उपस्थित प्रमंडलीय प्रभारी शिवसागर शर्मा ने जौहर की राजनीतिक व वैचारिक भूमिका तथा उनके महान क्रांतिकारियों की विस्तारपूर्वक चर्चा की. उन्होंने कहा कि चारू मजूमदार के शहादत के बाद पार्टी के लगे झटके और बिखराव के वक्त जौहर ने ही पूर्व नक्सलवादी आंदोलन को संगठित करने का साहसपूर्ण कार्य किया. उनका यह कार्य नक्सल इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा. प्रमंडलीय प्रभारी श्री शर्मा ने कहा कि जौहर के नेतृत्व में ही भोजपुर तथा पटना जिले के ग्रामीण इलाकों में समांति शक्तियों एवं सरकार के खिलाफ सशस्त्र संग्राम उठ खड़ा हुआ और सैकड़ों की संख्या में पढ़े लिखे नौजवान भारतीय नववादी क्रांति को पूरा करने हेतु सर्वस्व न्योछावर कर देने की तमन्ना के साथ गांव के गरीबों को संगठित करने की जवाबदेही ली. आज के परिस्थिति में किसानों व मजदूरों को संगठित करने हेतु जौहर ने जो संकल्प लिया था. उसे पूरा करना होगा. जिला सचिव शंभुशरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज परिस्थितियां बदल गयी है और हमारे कार्य नीतियों में भारी बदलाव आया है. परंतु हमारा लक्ष्य किसानों और मजदूरों का राज स्थापित करना है. देश के फासीवादी तथा अन्य प्रतिक्रियावादियों के खिलाफ किसानों तथा मजदूरों को गोलबंद करना ही वक्त की मांग है. इस अवसर पर वासुदेव राय,जयराम तुरी,मनोज कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










