किरणपुर-मानिकपुर पथ अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा बाइक, एक की मौत, दो घायल

Published at :11 May 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
किरणपुर-मानिकपुर पथ अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा बाइक, एक की मौत, दो घायल

मानिकपुर थाना अंतर्गत किरणपुर-मानिकपुर पथ पर रामू बाबा स्थान से आगे बरगद पेड़ के समीप सोमवार को हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा मानिकपुर थाना अंतर्गत किरणपुर-मानिकपुर पथ पर रामू बाबा स्थान से आगे बरगद पेड़ के समीप सोमवार को हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान मेदनीचौकी गांव निवासी रामपुकार शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र शिवनंदन शर्मा के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में धर्मेंद्र शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार एवं मेदनीचौकी के ही रहने वाले रामानंद महतो के 35 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मानिकपुर से मेदनीचौकी लौट रहे थे. रामू बाबा स्थान के समीप पहुंचते ही चालक शिवनंदन शर्मा बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. 112 डायल पुलिस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डॉ राजीव रंजन द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. इधर सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ शाहिद वसीम ने बताया कि सदर अस्पताल लाने के दौरान ही शिवनंदन शर्मा की रास्ते में मौत हो गयी, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे, हालांकि थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि अब तक शराब सेवन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन