कानू समाज के सदस्यों की बैठक

कानू समाज के सदस्यों की बैठक फोटो : 9(बैठक करते कानू समाज के सदस्य)जमुई . कानू समाज के सदस्यों की जिलास्तरीय बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष सह केंडीह पंचायत के मुखिया मनोज गुप्ता के अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों को संबोधित […]
कानू समाज के सदस्यों की बैठक फोटो : 9(बैठक करते कानू समाज के सदस्य)जमुई . कानू समाज के सदस्यों की जिलास्तरीय बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष सह केंडीह पंचायत के मुखिया मनोज गुप्ता के अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए सचिव मदन साह ने कहा कि हमसबों को अपने अधिकार को पाने के लिए सबसे पहले समस्त भेदभाव त्याग कर एकजुट होना होगा.समाज के सर्वांगीण विकास,राजनीतिक भागीदारी,छात्रावास निर्माण के लिए कोष की व्यवस्था करने तथा संगठन विस्तार के लिए प्रखंड स्तर पर कमेटी का गठन करने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई. कानू समाज के सभी लोगों ने बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगठित सरकार को बधाई देते हुए कानू जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने तथा सर्वांगीण विकास के लिए लोगों को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर शशिभूषण कुमार साह,कृष्णदेव साह,सिकंदर साह,सुनील गुप्ता,चंद्रशेखर साह,अजय गुप्ता,रंजीत साह,रामदेव साह,विश्वनाथ साव,रंगीला साह,रामप्रसाद साव,मनोज साव,राजेंद्र साव,आशीष साव,सरयुग साव,नवल साव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










