नेशनल एक्सपो-2015 प्रथम राष्ट्रीय व्यापार मेला में उमड़ी भीड़, पुरस्कार का वितरण

Published at :29 Nov 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल एक्सपो-2015 प्रथम राष्ट्रीय व्यापार मेला  में उमड़ी भीड़, पुरस्कार का वितरण

लखीसराय : स्थानीय केआरके उच्च विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को नेशनल एक्सपो-2015 प्रथम राष्ट्रीय व्यापार मेला में खरीदारों व देखने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है. मेला में अंदर जाने वाले लोगों के बच्चों से एक प्रतियोगिता के तहत सवाल पूछे गये. जिसमें भारत के राष्ग्ट्रपति कौन है. बिहार की राजधानी कहां है, […]

विज्ञापन

लखीसराय : स्थानीय केआरके उच्च विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को नेशनल एक्सपो-2015 प्रथम राष्ट्रीय व्यापार मेला में खरीदारों व देखने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है. मेला में अंदर जाने वाले लोगों के बच्चों से एक प्रतियोगिता के तहत सवाल पूछे गये. जिसमें भारत के राष्ग्ट्रपति कौन है.

बिहार की राजधानी कहां है, लखीसराय किस देश में है. झारखंड की राजधानी कहां है. इन सवालों के सही जवाब देने वाले बच्चों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वालों को पुरस्कार दिया गया. यह व्यापार मेला आगामी छह दिसंबर तक चलेगा. मेला के प्रबंध निदेशक शब्बीर अहमद ने बताया कि खासकर झुला व सर्दी के सामान की बिक्री के लिए ज्यादा भीड़ आ रही है. व्यापार मेला रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ भागलपुर व नाईस इंडिया पटना के सहयोग से लगाया गया है.

जिसमें हैण्डलूम, हैण्डी क्राफ्ट व दैनिक उपयोगी वस्तुओं की बिक्री सह प्रदर्शनी के अलावे लगभग पांच हजार वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी. जिसमें हरियाणा व राजस्थान की उच्च कोटि की चादर, एसी सेट, सोफा सेट, दीवान सेट, तौलिया, तकिया कवर, परदा, रजाई व उत्कृष्ट प्रकार के कंबल का स्टॉल लगाया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के शीशम व सागवान लकड़ी के हाथ से बुने शानदार, राजशाही व कलात्मक अंदाज वाले वुड कार्विंग फर्नीचर जैसे महाराजा सोफा सेट, महाराजा डबल बेड बॉक्स, डायनिंग टेबुल, दीवान, कुशन, दीवान बेड आदि के स्टॉल पर लोगों को आकर्षित करती है.

श्री अहमद ने बताया कि मेला में आये लोगों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन रंगारंग गजल, नाटक, गीत, संगीत, सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. मेले में बच्चों के लिए मिक्की माउस झूला व अन्य सामान आकर्षित करता है. मेले के अंदर सफाई की बेहतर व्यवस्था देखने को मिलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन