विधायक के हाथों पीड़ित परिजन को मिला 20 हजार का चेक

Published at :29 Nov 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक के हाथों पीड़ित परिजन को मिला  20 हजार का चेक

विधायक के हाथों पीड़ित परिजन को मिला 20 हजार का चेक बीते 25 नवंबर को राजद कार्यकर्ता रामदेव यादव का हुआ था निधनफोटो 11(मृतक रामदेव की पत्नी को चेक देती विधायक सावित्री देवी)सोनो. महेश्वरी पंचायत के सुग्गाटांड़ तेनकान निवासी 52 वर्षीय रामदेव यादव के निधन से आहत परिजनों से रविवार को स्थानीय विधायक सावित्री देवी […]

विज्ञापन

विधायक के हाथों पीड़ित परिजन को मिला 20 हजार का चेक बीते 25 नवंबर को राजद कार्यकर्ता रामदेव यादव का हुआ था निधनफोटो 11(मृतक रामदेव की पत्नी को चेक देती विधायक सावित्री देवी)सोनो. महेश्वरी पंचायत के सुग्गाटांड़ तेनकान निवासी 52 वर्षीय रामदेव यादव के निधन से आहत परिजनों से रविवार को स्थानीय विधायक सावित्री देवी मिली़ उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढंाढस बंधाया़ इस दौरान मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक विधायक ने मृतक की पत्नी राधा देवी को दिया़ विधायक ने आश्वासन देते हुए कही कि दु:ख के इस घड़ी में मैं साथ हूं और हर संभव सहायता की जायेगी़ बताते चले कि रामदेव यादव पूर्व विधायक व भाजपा नेता स्व फाल्गुनी प्रसाद यादव के बेहद करीबी थे़ बीते 25 नवंबर को रामदेव के निधन होने की खबर पाते ही विधायक व अन्य कार्यकर्ता शोक में डूब गए़ विधायक के साथ श्याम सुन्दर राय,बंगाली यादव,अशोक यादव, राजकुमार यादव,कपिलदेव सिंह, ब्रह्मदेव यादव,खुर्शीद अंसारी,धर्म यादव,लक्ष्मण पंडित,सहदेव यादव,सीताराम यादव, रामचरित्र मंडल,लालजीत यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे़ सुग्गाटांड़ के बाद विधायक द्वारा बोथा,विजैया,ढोलाजोर गांव का दौर किया गया जहां वे ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुनी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन