टोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक

Published at :29 Nov 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
टोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक

टोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक फोटो : 4(बैठक में भाग लेते टोला सेवक संघ के सदस्य)जमुई टोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक रविवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में जिलाध्यक्ष दरोगी मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश सहायक सचिव […]

विज्ञापन

टोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक फोटो : 4(बैठक में भाग लेते टोला सेवक संघ के सदस्य)जमुई टोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक रविवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में जिलाध्यक्ष दरोगी मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश सहायक सचिव नितेश्वर आजाद ने कहा कि सबसे पहले हमलोगों को एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाना होगा. तभी हमसबों को हमारा अधिकार मिल पायेगा. उन्होंने कहा कि टोला सेवक की नियुक्त सर्वप्रथम जमुई जिले में हुई थी. इसके बावजूद भी आज तक यात्रा भत्ता का भुगतान नहीं हो पाया है. शीघ्र ही यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाय. इस दौरान नीतीश कुमार के पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने पर स्वागत समारोह मनाने और लंबित मानदेय के भुगतान हेतु विचार विमर्श किया गया.प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संगठन की जिलास्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर सुनील चौधरी, अजय कुमार मांझी, केशो मांझी, शंभु रजक, गोरेलाल चौधरी, कुमारी सुनैना, संतोष कुमार भुईया, चंद्रदेव मांझी, शेखर कुमार, गोपाल रजक, बुल्लू कुमार मांझी, मुंशी मांझी, रामोतार मांझी, रामरंजन रजक, मनोज चौधरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन