अमीन संघ का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

Published at :28 Nov 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
अमीन संघ का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक  मनाया गया

अमीन संघ का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया जमुई . जिला भू मापक (अमीन)संघ का स्थापना दिवस शनिवार को स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह के अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया. मौके पर उपस्थित संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि बदलते राजनीतिक […]

विज्ञापन

अमीन संघ का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया जमुई . जिला भू मापक (अमीन)संघ का स्थापना दिवस शनिवार को स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह के अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया. मौके पर उपस्थित संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य के फलस्वरूप निजी अध्यातरत अमीनों व संघ को वर्तमान सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं. अमीन संघ के सदस्य भूमि सर्वेक्षण के लिए क्रियान्वित योजनाओं को गति प्रदान कर रोजगार की ओर अग्रसर हो. जिले के अंतर्गत पड़ने वाले सभी जमीनों का सर्वेक्षण,रेखांकन व अभिलेखन आवश्यक है. उपाध्यक्ष मो. अलाउद्दीन,शालीग्राम पांडेय,धनंजय मंडल तथा गोपाल कृष्ण गुप्ता ने अमीनों के शीघ्र पदस्थापन व बदोबस्त कार्यालय को अस्तित्व में लाकर सर्वे के लिए अमीन बहाल करने की मांग की. इस अवसर पर सहदेव यादव,नागेश्वर साह,गंगा महतो,नरदेव पंडित,प्रसादी मंडल,विरेंद्र कुमार वर्मा,प्रवीण कुमार,लालमणि तांती,शंकर प्रसाद चौरसिया,बलराम महतो,हरखू पंडित,दीनानाथ सिंह,योगेंद्र प्रसाद वर्मा समेत जिला भू मापक संघ के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन