निरीक्षण में मिली अनियमितता

Published at :28 Nov 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण में मिली अनियमितता

निरीक्षण में मिली अनियमितता लखीसराय. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा परशुराम सिंह ने जिले के मध्य विद्यालय सहूर व पंडित कार्यानंद शर्मा उच्च विद्यालय सहूर का औचक निरीक्षण किया. अपने निरीक्षण प्रतिवेदन में श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक उपस्थित पाये गये लेकिन विद्यालय में अध्यापन कार्य संतोषप्रद नहीं पाया गया. […]

विज्ञापन

निरीक्षण में मिली अनियमितता लखीसराय. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा परशुराम सिंह ने जिले के मध्य विद्यालय सहूर व पंडित कार्यानंद शर्मा उच्च विद्यालय सहूर का औचक निरीक्षण किया. अपने निरीक्षण प्रतिवेदन में श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक उपस्थित पाये गये लेकिन विद्यालय में अध्यापन कार्य संतोषप्रद नहीं पाया गया. स्कूल में वर्ग वार कुल नामांकित बच्चों की संख्या 475 के विरुद्ध उपस्थिति पंजी में कुल 314 बच्चे की उपस्थिति बनी हुई थी. लेकिन वास्तविक रूप से कुल 133 बच्चे ही उपस्थित पाये गये. इस संबंध में जब प्रधानाध्यापक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चों के विभिन्न योजना की राशि से लाभांवित करने के लिए इस प्रकार का कार्य किया जाता है. जो अनियमितता का परिचायक है. प्रधान शिक्षक यह स्पष्ट करें कि किसके आदेशानुसार उक्त अनियमितता पूर्ण कार्य किया जा रहा है. आपके द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का प्रयास एवं गबन करने का मामला बनता है. 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी. जिससे अद्यतन कार्रवाई की जा सके. डीपीओ श्री सिंह ने पंडित कार्यानंद शर्मा उच्च विद्यालय में निरीक्षण के क्रम में पदस्थापित 13 शिक्षकों में एक को अनुपस्थित, दो शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर व शेष उपस्थित पाये गये. वर्ग नवम में 184 नामांकन के विरूद्ध मात्र 28 छात्र-छात्रा उपस्थित पाये गये. वहीं कक्षा दशम में 177 के विरूद्ध विद्यार्थियों की उपस्थिति शून्य पायी गयी. साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी में उपस्थिति निरीक्षण के समय तक उपस्थिति नहीं बनायी गयी थी, जो विद्यालय प्रधान एवं वर्ग शिक्षक के लापरवाही का द्योतक है. इसी प्रकार प्लस टू में ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान संकाय में 110, कला संकाय में 32 व बारहवीं कक्षा में विज्ञान संकाय में 82 एवं कला संकाय में 30 नामांकन किया गया है. साथ ही प्लस टू में तीन शिक्षक पदस्थापित हैं. लेकिन एक भी छात्र-छात्रा उपस्थित नहीं पाया गया. इतना ही नहीं 15 जुलाई से ही किसी भी छात्र-छात्रा की उपस्थिति पंजी में नहीं बनायी गयी है. सिर्फ रजिस्ट्रेशन कार्य किया जाता है. प्रधान शिक्षक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.कुआं से बोरे में बंद शव मिलाबड़हिया. शनिवार को प्रखंड के वीरू पुर थाना क्षेत्र के टाल स्थित एक सूखा कुआं से बोरे में बंद एक अज्ञात 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. इस संंबंध में वीरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नरसिंघौली गांव के समीप सूखे कुंआ से बोरा में बंद लाश बरामद किया गया है. लाश की पहचान नहीं हो पायी है. जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुआं में शव होने की चर्चा खेतों में काम करने वाले मजदूरों के द्वारा किये जाने पर पुलिस सक्रिय हुई. शव को पोस्टर्माटम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है. वहीं शव की पहचान, हत्यारे की सुराग व हत्या का कारण को लेकर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन