छेड़खानी का लगाया आरोप

Published at :28 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी का लगाया आरोप

छेड़खानी का लगाया आरोप झाझा. थाना क्षेत्र के छुछुनारिया नवकडीह गांव के सुरेश राम की पत्नि निरवा देवी ने गांव के दो सगे भाइयों पर घर में घुस कर छेड़खानी का आरोप लगाया़ घटना के बाबत निरवा देवी ने अपने फर्द बयान में बताया की बीते 26 नवंबर की शाम को खाना खाकर अपने कमरे […]

विज्ञापन

छेड़खानी का लगाया आरोप झाझा. थाना क्षेत्र के छुछुनारिया नवकडीह गांव के सुरेश राम की पत्नि निरवा देवी ने गांव के दो सगे भाइयों पर घर में घुस कर छेड़खानी का आरोप लगाया़ घटना के बाबत निरवा देवी ने अपने फर्द बयान में बताया की बीते 26 नवंबर की शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोने गयी़ तभी गांव के ही महेंद्र दास एवं सत्येंद्र दास घर में घुसकर गन्दी-गन्दी अश्लील बातें करने लगा़ तभी मैं जोर -जोर से चिल्लाने लगी़ बगल कमरे में सोए मेरे बेटा-बेटी के आ जाने से दोनों अपराधी आग बाबुला हो गया तथा घर में रखा खंती उठाकर मुझे एवं मेरे पुत्र-पुत्री पर चला दिया. जिसके चलते सभी बुरी तरह घायल हो गए़ गांव वालों की मदद से जमुई सदर अस्पताल पहुंच कर इलाज करवाई़ इस बाबत थानाध्यक्ष ए के राय ने बताया की फर्द बयान के आधार पर छानबीन किया जा रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन