रजला मध्य वद्यिालय का जिला कल्याण पदाधिकारी ने किया जांच

Published at :28 Nov 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
रजला मध्य वद्यिालय का जिला कल्याण पदाधिकारी ने किया जांच

रजला मध्य विद्यालय का जिला कल्याण पदाधिकारी ने किया जांच फोटो-7 (मध्य विद्यालय रजला का निरीक्षण करते जिला कल्याण पदाधिकारी)झाझा. थाना क्षेत्र के रजला मध्य विद्यालय में छात्रवृत्ति मामले की जांच-पड़ताल करने जिला कल्याण पदाधिकारी(डीडब्लूओ) सत्यनारायण राम शनिवार को विद्यालय पहुंचे. बताते चलें कि छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों ने बीते शुक्रवार को सड़क जाम कर […]

विज्ञापन

रजला मध्य विद्यालय का जिला कल्याण पदाधिकारी ने किया जांच फोटो-7 (मध्य विद्यालय रजला का निरीक्षण करते जिला कल्याण पदाधिकारी)झाझा. थाना क्षेत्र के रजला मध्य विद्यालय में छात्रवृत्ति मामले की जांच-पड़ताल करने जिला कल्याण पदाधिकारी(डीडब्लूओ) सत्यनारायण राम शनिवार को विद्यालय पहुंचे. बताते चलें कि छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों ने बीते शुक्रवार को सड़क जाम कर विरोध प्रकट किया था. जांच के दौरान शिक्षा विभाग के कोई अधिकारी के नहीं रहने से पर कल्याण पदाधिकारी श्री राम में असंतोष जाहिर किया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रवृत्ति राशि से वंचित इस विद्यालय के छात्रों द्वारा हो-हंगामा करने की सूचना मिलते ही मैंने वरीय अधिकारी से इस लेकर जानकारी लिया था. इस दौरान शिक्षा विभाग के भी अधिकारी मौजूद थे. कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक देवेन्द्र प्रसाद की लापरवाही ही प्रतीत होता है़ डीडब्लूओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय का पैसा हारना मकतब चला गया. मुझे इसकी जानकारी नहीं थी़ प्रधानाध्यापक द्वारा इसकी जानकारी मुझे नहीं दिया गया था. जिसके चलते विद्यालय में अराजक स्थिति पैदा हुआ है.कल्याण पदाधिकारी ने बताया वर्ष 2014-15 का 431 छात्र छात्राओं तथा वर्ष 2015-16 का 657 छात्र-छात्रा का अगला सप्ताह मध्य विद्यालय रजला के खाता में चला जाएगा. इस दौरान उन्होंने बताया की प्रखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा गलत खाता संख्या दिये जाने की वजह से ये परेशानी उपन्न हुई़ मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रावण कुमार,अशोक कुमार,सदानंद कुमार,सिकंदर यादव,दिलीप यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन