स्कूलों में नहीं हो सकी एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्था

Published at :27 Nov 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में नहीं हो सकी एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्था

स्कूलों में नहीं हो सकी एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्थासूर्यगढ़ा. मध्याह्न भोजन योजना बिहार के निदेशक पटना के द्वारा अपने कार्यालय पत्रांक 257/011 के आलोक में ज्ञापांक 1161 दिनांक 21 अगस्त 2015 के तहत सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम को पत्र उपलब्ध कराये जाने के बावजूद भी स्कूलों में एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्था चालू नहीं हो […]

विज्ञापन

स्कूलों में नहीं हो सकी एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्थासूर्यगढ़ा. मध्याह्न भोजन योजना बिहार के निदेशक पटना के द्वारा अपने कार्यालय पत्रांक 257/011 के आलोक में ज्ञापांक 1161 दिनांक 21 अगस्त 2015 के तहत सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम को पत्र उपलब्ध कराये जाने के बावजूद भी स्कूलों में एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्था चालू नहीं हो सकी है. लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी आज तक स्कूलों में एमडीएम बनाने में परंपरागत तरीके लकड़ी, कोयला व केरोसिन का उपयोग किया जाता है. जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इसके अलावा जाड़े व बरसात के दिनों में जलावन की कमी के कारण एमडीएम बनाने का कार्य बाधित होने की संभावना बनी रहती है. पर्यावरण पर प्रतिकूल असर को लेकर प्रखंड के सभी शिक्षांचल स्थित प्राथमिक व मध्य विद्यालय में एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्था करने की बात कही गयी थी. इस बाबत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम विजय मिश्रा ने बताया कि प्रखंड के 13 स्कूलों को प्रति स्कूल 4200 रुपया एलपीजी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इसके अलावा जिला स्तर पर चिह्नित कुल 40 मध्य विद्यालयों को राशि उपलब्ध करा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन