संजीव नायक हत्याकांड में एक गिरफ्तार

Published at :27 Nov 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
संजीव नायक हत्याकांड में एक गिरफ्तार

संजीव नायक हत्याकांड में एक गिरफ्तार सिकंदरा. डेकोरेशन संचालक संजीव नायक हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सिकंदरा निवासी बबलू चौधरी को सिकंदरा पुलिस ने नालंदा जिला के चंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत उसके ससुराल से गुरुवार को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि विगत 17 अक्टूबर की रात में रामरतन चौधरी गिरोह ने डेकोरेशन संचालक सिकंदरा निवासी संजीव […]

विज्ञापन

संजीव नायक हत्याकांड में एक गिरफ्तार सिकंदरा. डेकोरेशन संचालक संजीव नायक हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सिकंदरा निवासी बबलू चौधरी को सिकंदरा पुलिस ने नालंदा जिला के चंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत उसके ससुराल से गुरुवार को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि विगत 17 अक्टूबर की रात में रामरतन चौधरी गिरोह ने डेकोरेशन संचालक सिकंदरा निवासी संजीव नायक की पुरानी दुर्गा मंदिर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी़ बबलू चौधरी के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया की संजीव नायक की हत्या में बबलू चौधरी ने लाइनर की भूमिका निभायी थी और फोन के माध्यम से संजीव नायक के हर गतिविधि की जानकारी रामरतन चौधरी तक पहुंचाने का काम किया था़ थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बबलू चौधरी की निशानदेही पर उसके घर से एक देशी कट्टा व हत्या के दौरान उपयोग किये जा रहे मोबाइल व दो सिम को बरामद किया गया है़ बताते चलें की बबलू चौधरी टोला सेवक के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचमहुआ में कार्यरत था. संजीव नायक की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन