अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

Published at :26 Nov 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

लखीसराय : थाना क्षेत्र के ओरैया गांव के समीप रामगढ़-लखीसराय पथ पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार वोलेरो वाहन ने सामने की पार्क में टक्कर मार दी .जिससे हसनपुर निवासी विपीन सिंह के पुत्र गोलू कुमार व प्रमोद सिंह के पुत्र राजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों युवक सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

लखीसराय : थाना क्षेत्र के ओरैया गांव के समीप रामगढ़-लखीसराय पथ पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार वोलेरो वाहन ने सामने की पार्क में टक्कर मार दी .जिससे हसनपुर निवासी विपीन सिंह के पुत्र गोलू कुमार व प्रमोद सिंह के पुत्र राजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों युवक सदर अस्पताल में इलाजरत है.

वहीं घायल ने बताया कि वह बेलोरो से रामगढ़ की ओर जा रहा था. कुहासा के कारण अचानक वाहन पेड़ से टकरा गयी जिससे दुर्घटना हुई. इधर रामगढ़ चौक के समीप ऑटो पलटने से चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ऑटो पर रामगढ़ प्रखंड के अंचल कार्यालय में कार्यरत लिपिक अमरेंन्द्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

रामगढ़ पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया. घायल श्री कुमार ने बताया कि चालक के द्वारा संतुलन खो देने के कारण ऑटो गड्ढे में पलट गयी. ऑटो पर तीन लोग सवार थे. घायल होने के बावजूद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन