चन्दनपुरा पैक्स में जब्त की गयी दो सौ बोरा यूरिया रामपुर पैक्स में वितरित

Published at :25 Nov 2015 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
चन्दनपुरा पैक्स में जब्त की गयी दो सौ बोरा यूरिया रामपुर पैक्स में वितरित

चन्दनपुरा पैक्स में जब्त की गयी दो सौ बोरा यूरिया रामपुर पैक्स में वितरित प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाडीएओ के पत्रांक 1358 दिनांक 23 नवंबर के आलोक में बुधवार को बीएओ रत्नेश कुमार की देखरेख में चंदनपुरा पैक्स में जब्त किये गये दो सौ बोरा यूरिया खाद को रामपुर पैक्स के किसानों के बीच वितरित करवाया गया. विदित […]

विज्ञापन

चन्दनपुरा पैक्स में जब्त की गयी दो सौ बोरा यूरिया रामपुर पैक्स में वितरित प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाडीएओ के पत्रांक 1358 दिनांक 23 नवंबर के आलोक में बुधवार को बीएओ रत्नेश कुमार की देखरेख में चंदनपुरा पैक्स में जब्त किये गये दो सौ बोरा यूरिया खाद को रामपुर पैक्स के किसानों के बीच वितरित करवाया गया. विदित हो कि 23 अक्तूबर 2015 को चंदनपुरा पैक्स के मानो गांव में बीएओ श्री कुमार के द्वारा छापेमारी कर दो सौ बोरा यूरिया खाद जब्त किया गया. डीएओ द्वारा चंदनपुरा पैक्स अध्यक्ष द्वारा खाद का भंडारण नियम से अलग हटकर करने को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की गयी. चंदनपुरा पैक्स अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने लिखित रूप से सूचना दी कि गोदाम के अंदर भंडारण किया हुआ खाद रामपुर पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह का है. जबकि रामपुर पैक्स अध्यक्ष द्वारा खाद रखे जाने का किसी प्रकार का कोई विभागीय आदेश की प्रति नहीं दिखाया जा सका. आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 7 के तहत टॉल टैक्स वैरियर अदा कर खाद को वैध करार दिया गया. इस बावत बीएओ ने बताया कि डीएओ के जांच के उपरांत खाद रामपुर पैक्स का पाया गया. इसके उपरांत खाद को रामपुर पैक्स के किसानों के बीच वितरण कराया गया. धान की क्राॅप कटिंगफोटो संख्या : 25चित्र परिचय: धान क्राॅप कटिंग कराते पदाधिकारीरामगढ़ चौक. प्रखंड के शरमा पंचायत अंतर्गत सोन्धी गांव में बीएओ पवन कुमार की देखरेख में तथा कृषि समन्वयक सुनील कुमार, किसान सलाहकार अजय कुमार की उपस्थिति में सोंधी गांव के किसान गुड्डू कुमार की खेत में श्रीविधि धान का क्राॅप कटिंग का कार्य किया गया. इसमें 10 मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ाई वाले पचास वर्ग फीट में 56 केजी 400 ग्राम धान हुआ. वहीं आलोक शर्मा, रामशंकर प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह के खेत में क्राॅप कटिंग कराया गया. बंदर के आंतक से ग्रामीण परेशानचानन. मानपुर गांव में बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. गांव के किसान कपिलदेव यादव, अवधेश यादव, वकील बिन्द, लालधारी राम, परमेश्वर भगत, कालेश्वर भगत आदि के मुताबिक बंदर फसलों को बर्बाद कर रहा है. जिससे परेशानी बनी हुई है. किसानों को मिला पौधारोपण का प्रशिक्षण फोटो संख्या 26चित्र परिचय: कार्यक्रम में उपस्थित लोगकजरा. नरोत्तमपुर ठाकुरबारी परिषर में कृषि वानिकी अनुसंधान व प्रसार केंद्र पटना के तकनीकी अधिकारी सुशील कुमार ने जिले के सिंघौल, गोपालपुर, कुन्दर, लखना सहित दर्जनों गावों से आये किसानों को कृषि वानिकी के तहत मौसमी फसलों को बिना बाधित किए पर्णपाती पौधे जिसका जड़ नीचे के तरफ जाता है व मामूली देखभाल से रोपे गये पौधे विकसित होते हैं. उसके बारे में विशेष चर्चा की गयी. श्री कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए मुख्य रूप से चार नस्लों के पौधे गंभार, सागवान, शीशमन, महगुनी के लिए उपयुक्त मिट्टी व वातावरण है, जो मुख्यमंत्री निजी पौधशाला के द्वारा इच्छुक किसानों को नियमाकुल मुफ्त में दी जाती है. उन्होंने पौधे की छंटाई, पंक्ति रोपन के साथ ही पौधे से समाजिक व आर्थिक नाम की भी विवेचना पूर्ण चर्चा की गयी. साथ ही गोबर खाद के महत्व पर प्रकाश डाला गया. मौके पर विल्शन कुमार, वन परिसर पदाधिकारी नर्मदेश्वर प्रसाद सिंन्हा, किसान सुबोध सिंह, पारस नाथ सिंह, दीपक कुमार अमन कुमार आदि मौजूद थे. देव दीपावली मनालखीसराय. बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली धूमधाम से अष्टघट्टी पोखर के पास विकास समिति के द्वारा मनायी गयी. देव दीपावली के दौरान अपने घरों से लाये दीपक को अष्टधातु पोखर पर जला कर सभी महिला ने पूजा अर्चना की. गुड़ से बने लाय खाकर किया शरद ऋतु का स्वागतकार्तिक पूर्णिमा से ही शरद ऋतु का आगमन हो जाता है. इस दिन लोग गुड़ से बनी खाद्य सामग्रियों जैसे गुड़ की लाय, तिलकुट आदि खाकर शरद ऋतु का स्वागत किया. मान्यता है कि ऐसा करने से ठंड का प्रकोप कम होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन