कार्तिक पूर्णिमा पर धनेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा पर धनेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सिकंदरा . कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के महादेव सिमरिया स्थित प्रसिद्घ बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा़ बुधवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था़ जिसे संभालने में मंदिर समिति से […]
कार्तिक पूर्णिमा पर धनेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सिकंदरा . कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के महादेव सिमरिया स्थित प्रसिद्घ बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा़ बुधवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था़ जिसे संभालने में मंदिर समिति से जुड़े लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी़ इस अवसर पर काफी संख्या में किसानों ने बाबा धनेश्वरनाथ पर धान की बाली चढ़ा कर पूजा की़ भीड़ का आलम यह था कि दोपहर तक मंदिर परिसर में तिल रखने की जगह नहीं थी़ वहीं भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मंदिर समिति के कार्यकर्ता व पुलिस बल के जवान मुस्तैद थे. वहीं महिला श्रद्घालुओं को नियंत्रित करने के लिये मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था़ वहीं मंदिर समिति से जुड़े मुकेश कुमार सिंह,कुमार चंद्रमोहन,चंदन तिवारी,देवेन्द्र पंडा,संजय पांडेय,मिथिलेश सिंह,प्रदीप सिंह,संजय सिंह,रामदरश पंडा,रोहित पंडा,विकास पंडा,जीतेन्द्र पंडा समेत कई नवयुवक भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










