संगठन को बोर्ड सस्टिम से चलाया जायेगा : प्रभात रंजन

Published at :25 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन को बोर्ड सस्टिम से चलाया जायेगा : प्रभात रंजन

संगठन को बोर्ड सिस्टम से चलाया जायेगा : प्रभात रंजन जमुई . परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक बुधवार को एक निजी भवन में संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष श्री रंजन ने कहा कि संघ को बोर्ड सिस्टम से चलाया जायेगा. बोर्ड […]

विज्ञापन

संगठन को बोर्ड सिस्टम से चलाया जायेगा : प्रभात रंजन जमुई . परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक बुधवार को एक निजी भवन में संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष श्री रंजन ने कहा कि संघ को बोर्ड सिस्टम से चलाया जायेगा. बोर्ड सिस्टम उस पद्धति को कहते हैं जिसमें कोई प्रधान पद नहीं होता है और सदस्यों से ही संगठन को चलाया जाता है.उन्होंने बताया कि अभी तक ब्यूरो पद्धति से संगठन चल रहा था. जिसमें विभिन्न सृजित पद थे. जिससे संगठन व्यक्ति,जाति और धर्म प्रधान हो जाता हैऔर अंतत: संगठन और समाज टूट जाता है. जिसका ताजातरीन उदाहरण शिक्षक,संगठन और समाज है,जो कईर् भागों में विभक्त होकर कमजोर हो रहा है. लेकिन प्ररिवर्त्तनकारी शिक्षक संघ में बोर्ड सिस्टम से कार्य होगा. इसमें सभी की आवाज एक जैसी सुनी जायेगी और मिल बैठ कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने आगे बताया कि संगठन को सीआरसी स्तर तक ले जाया जायेगा तथा प्रखंड बोर्ड में 200 सदस्य प्रत्येक सीआरसी से तथा जिला बोर्ड में अधिकारिक तौर से भी 200 सदस्य प्रखंड से लिया जायेगा. मौके पर विपिन कुमार आर्य,नीरज रंजन,अंशुमान पटेल,राजीव कुमार,अशोक कुमार,बृजेश्वर कुमार,रंजीत सिंह,रविंद्र कुमार,संजय रावत,निरंजन कुमार,गौतम गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन