जाम से निजात के लिए पुलिस ने कसी कमर

लखीसराय : बुधवार को जाम को लेकर जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहन व तिपहिया वाहन पर ओवर टेक करने पर शिकंजा कसने के लिए बीच सड़क पर खड़े होकर दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को ही आगे बढ़ने दिया जा रहा था. जिससे जिलेवासियों को जाम से कुछ राहत मिली. लेकिन […]
लखीसराय : बुधवार को जाम को लेकर जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहन व तिपहिया वाहन पर ओवर टेक करने पर शिकंजा कसने के लिए बीच सड़क पर खड़े होकर दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को ही आगे बढ़ने दिया जा रहा था. जिससे जिलेवासियों को जाम से कुछ राहत मिली. लेकिन सड़क के दोनों किनारे जहां-तहां वाहन खड़े रहने से परेशानी हो रही थी. वाहन के खड़े रहने से बड़े वाहन को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
वही बड़ी दुर्गा स्थान के समीप कई वाहनों के द्वारा सामानों को उतारने व चढ़ाने से वहां जाम लग जाती थी. ट्रैफिक पुलिस जब जाम के पास पहुंचते तो लोडिंग करने वाले वाहन से भाग जाते इस तरह का खेल दिन भर चलता रहा. इस संबंध मे अवर निरीक्षक प्रशिक्षण बिनोद कुमार ठाकुर ने बताया कि जाम से निजात के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पुलिस बल दिया गया है जिसे सड़क पर लगाया गया है. जाम से निजात के लिए पुलिस हमेशा आगे बढ़ कर कार्य कर रही है. अनावश्यक लगे वाहन से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










