सभी सरकारी स्कूल में निजी स्कूल से बेहतर पढ़ई को लेकर संघ करेगा संघर्ष

Published at :25 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
सभी सरकारी स्कूल में निजी स्कूल से बेहतर पढ़ई को लेकर संघ करेगा संघर्ष

सभी सरकारी स्कूल में निजी स्कूल से बेहतर पढ़ई को लेकर संघ करेगा संघर्ष आनंद शैक्षिक सेमिनार सह सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर किया शिक्षक संघ के अधिकारियों ने बैठकफोटो-5 (मौके पर उपस्थित शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक सदस्य)गिद्धौर. मुख्यालय स्थित शिक्षक संघ कार्यालय में बुधवार को स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार व […]

विज्ञापन

सभी सरकारी स्कूल में निजी स्कूल से बेहतर पढ़ई को लेकर संघ करेगा संघर्ष आनंद शैक्षिक सेमिनार सह सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर किया शिक्षक संघ के अधिकारियों ने बैठकफोटो-5 (मौके पर उपस्थित शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक सदस्य)गिद्धौर. मुख्यालय स्थित शिक्षक संघ कार्यालय में बुधवार को स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार व शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक की अध्यक्षता में जिला कमेटी के सदस्यों की एक बैठक की गयी. बैठक में सरकारी स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति व स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में आने वाली बाधाओं को दूर करने, विभाग के साथ सकारात्मक सहयोग करने व बच्चों की शिक्षा के प्रति और जबाबदेह बनाने में शिक्षक संगठन की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की शीघ्र ही जिला मुख्यालय में जिला भर के शिक्षकों का एक दिवसीय शैक्षिक सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन संघ के बैनर तले किया जायेगा. समारोह की सफलता को लेकर पुन: जिला व प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक भी की जायेगी. मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने कहा की शिक्षक संघ सभी सरकारी स्कूल में बेहतर पढ़ाई सुनिश्चित करने में शिक्षा विभाग का सकारात्मक सहयोग करने के लिए कृत संकल्पित है.उन्होंने कहा की शिक्षक संघ छात्र-छात्राओं को स्कूल में आनंददायी व गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए भी संघर्ष करेगा. इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षकों को सम्मानित व प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है. प्रदेश सचिव श्री कौशल ने कहा कि शिक्षकों के पूर्ण वेतनमान आंदोलन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को स्कूल में गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए भी अभियान चलाकर सरकारी स्कूल के प्रति लोगों के सोच को और सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जायेगा. मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक, जिला सचिव रवि यादव, जिला संयोजक ललित नारायण मोहन, महासचिव सप्पन सिंह, संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष रबिन्द्र यादव, संतोष प्रसाद सिंह सहित कई शिक्षक सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन