जन समस्या को लेकर हमेशा आपके बीच रहूंगा : पूर्व विधायक अजय प्रताप

जन समस्या को लेकर हमेशा आपके बीच रहूंगा : पूर्व विधायक अजय प्रताप फोटो : 6(प्रेस वार्ता करते पूर्व विधायक अजय प्रताप) जमुई . राजनीति में हार-जीत का सिलसिला लगा रहता है.विधानसभा चुनाव में मिली पराजय की समीक्षा की जा रही है. उक्त बातें पूर्व विधायक अजय प्रताप ने बुधवार को अपने चुनाव कार्यालय में […]
जन समस्या को लेकर हमेशा आपके बीच रहूंगा : पूर्व विधायक अजय प्रताप फोटो : 6(प्रेस वार्ता करते पूर्व विधायक अजय प्रताप) जमुई . राजनीति में हार-जीत का सिलसिला लगा रहता है.विधानसभा चुनाव में मिली पराजय की समीक्षा की जा रही है. उक्त बातें पूर्व विधायक अजय प्रताप ने बुधवार को अपने चुनाव कार्यालय में एक भेंट वार्ता के दौरान कहा. उन्होंने कहा कि यहां की जनता फैसला के फैसला का हम स्वागत करते हैं. साथ ही कहा कि इस चुनाव मुझे अनठावन हजार से अधिक मतदाताओं में अपना आशीर्वाद दिया है.मैं इसके लिए उनके प्रति अभार प्रकट करता हूं. पूर्व विधायक श्री प्रताप ने विधानसभा चुनाव में मिली पराजय को अपनी कमी बताते हुए कहा कि यहां की जनता की सेवा में अवश्य ही कुछ कमी रहा होगा जिस कारण मुझे पराजय का समाना करना पड़ा है. मैं इसकी समीक्षा कर निश्चित रूप से इसे दूर करने का प्रयास करूगा. साथ ही कहा कि मैं हमेशा यहां की जनता के साथ उनके सुख और दुख में साथ खड़ा रहूंगा. मैं चुनाव में मिली पराजय से घबराने वाला नहीं हूं. मेरा परिवार के कई पीढ़ी के लोगों ने अपना सर्वस्व जीवन समाज सेवा में ही व्यतीत किया है.मैं भी उनके नक्शे कदम पर चलकर हमेशा जनता के बीच में रह कर उनकी सेवा करता रहूंगा. इस दौरान पूर्व विधायक श्री प्रताप ने बिहार के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दिया और आशा व्यक्त किया कि बिहार की प्रगति के लिए वे हमेशा काम करते रहेंगे. मौके पर पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, कुंदन सिंह, पप्पू सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, भरत राम, सिकंदर यादव, वार्ड आयुक्त अरविंद कुमार सिंह उर्फ गब्बर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










