कृषि कार्यशाल का आयोजन

Published at :25 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि कार्यशाल का आयोजन

कृषि कार्यशाल का आयोजन फोटो 7 (दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन करते प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मूरमू व अन्य लोग)लक्ष्मीपुर . प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में रबी बुआई के लिए कृषि कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने किया. मौके पर प्रखंड कृषि […]

विज्ञापन

कृषि कार्यशाल का आयोजन फोटो 7 (दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन करते प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मूरमू व अन्य लोग)लक्ष्मीपुर . प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में रबी बुआई के लिए कृषि कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने किया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी नरेश प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक डाॅ प्रमोद कुमार सिंह, सभी कृषि समन्वयक तथा कृषि सलाहकार के साथ प्रखंड के किसान मौजूद थे. उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रखंड में वर्षा आधारित खेती की जाती है. इस बार वर्षा कम हुई है. इसलिए मशीन द्वारा रबी की बुआई फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि किसान पानी की उपलब्धता के अनुसार ही बीज का चयन करें. कृषि वैज्ञानिक श्री कुमार ने कम पानी वाले गेहूं के प्रभेद सबौर, निजल, बाज तथा मुनावा, जैन बीज के बारे में भी किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी नरेश प्रसाद ने किसानों को बताया कि मुख्यमंत्री तीव्र बीज योजना के तहत 90 फीसद अनुदान का प्रावधान है. इसके तहत 20 किलो गेहूं, 8 किलो चना, 40 किलो मसूर प्रति किसान को दिया जायेगा. बीज ग्राम योजना के तहत 32 किलो चना व 02 किलो सरसों का बीज दिया जायेगा. इसके लिए प्रखंड में किसानों का चयन किया जाना है. हालांकि कार्यशाला को लेकर पूर्व से प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण किसानों की उपस्थिति कम देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन