सड़क किनारे दुकान लगने से लगता है जाम

सड़क किनारे दुकान लगने से लगता है जाम फोटो : 7(सड़क किनारे लगी दुकान) 7ए से एच (प्रतिक्रिया देते लोग)जमुई शहर की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी और लोगों द्वारा सड़क किनारे आड़े-तिरछे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की वजह से जाम लगना आम बात हो गयी है तथा इस जाम की वजह से आवागमन […]
सड़क किनारे दुकान लगने से लगता है जाम फोटो : 7(सड़क किनारे लगी दुकान) 7ए से एच (प्रतिक्रिया देते लोग)जमुई शहर की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी और लोगों द्वारा सड़क किनारे आड़े-तिरछे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की वजह से जाम लगना आम बात हो गयी है तथा इस जाम की वजह से आवागमन अक्सर बाधित होता है. जिसके कारण बाजार में पैदल आने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह व व्यवसायी अयोध्या राम चंद्रवंशी की माने तो शहर के महाराजगंज,महिसौड़ी चौक,बोधवन तालाब,कचहरी रोड,थाना चौक,खैरा मोड़ आदि में सड़क किनारे दोनों ओर दुकान सजी रहती है. जिसकी वजह से अक्सर जाम लग जाता है. अस्थायी दुकानों की वजह से सड़क की सड़के संकरी हो जाती है और लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है. व्यवसायी रौशन कुमार,संजीव कुमार व महेश प्रसाद की माने तो प्रशासन द्वारा कई बार नगर के सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए कई बार अभियान चलाया गया है. लेकिन सारा अभियान बेअसर साबित हो रहा है. शहर की हृदय स्थली कही जाने वाली महाराजगंज की हालत भी सबसे दयनीय है. यहां पर पूरे बाजार में सड़क किनारे अस्थायी दुकानदारों द्वारा दुकान लगा दिया गया है. जिसके कारण वाहन चलने के बजाय रेंगते नजर आते है. शिक्षक शिवनंदन राम व छात्र विकास कुमार तथा नीरज कुमार की माने तो महिसौड़ी की ओर से जमुई शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को जाम से जूझना पड़ता है. नगर परिषद क्षेत्र में वाहनों के पड़ाव हेतु समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भी अक्सर जाम लगता है. वाहन चालकों द्वारा भी सड़क किनारे जैसे-तैसे वाहन खड़ा करना जाम का कारण बनता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










