प्रमिका से मिलने के बदले प्रेमी पहुंचा जेल

Published at :22 Nov 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमिका से मिलने के बदले प्रेमी पहुंचा जेल

जमालपुर : बांका जिला के एक प्रेमी को शायद यह पता नहीं था कि जिस प्रेमिका से मिलने वह जमालपुर जा रहा है, वहां उसकी शामत पहले से ही इंतजार कर रही है. इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले एक पखवारे के दौरान होती रही चोरी की लगातार घटना ने वहां के लोगों की नींद […]

विज्ञापन

जमालपुर : बांका जिला के एक प्रेमी को शायद यह पता नहीं था कि जिस प्रेमिका से मिलने वह जमालपुर जा रहा है, वहां उसकी शामत पहले से ही इंतजार कर रही है. इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले एक पखवारे के दौरान होती रही चोरी की लगातार घटना ने वहां के लोगों की नींद उड़ा रखी थी.

जिसके कारण लोगों ने उसे संदिग्धावस्था में विचरण करते देख पहले तो उसकी जम कर धुनाई कर दी तथा बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. मामला इस्ट कॉलोनी थाना के नयागांव का है. शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे बांका जिला के अमरपुर बादशाहगंज निवासी नवल किशोर मालाकार का पुत्र अरविंद मालाकार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिये गया था.

लोकलाज के डर से वह रात्रि में ही वहां जाना मुनासिब समझा. परंतु स्थानीय निवासियों ने उसे संदिग्धावस्था में पाकर जब उससे पूछताछ की तो वह उन्हें बरगलाने लगा. लोगों ने उसे चोर समझा तथा उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि उसे जेल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन