दो लाख 12 हजार 915 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य

Published at :22 Nov 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
दो लाख 12 हजार 915 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य

दो लाख 12 हजार 915 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य फोटो संख्या:11चित्र परिचय- पोलियो अभियान का उद्घाटन करते एडीएम किशोर कुमार व डीडीसी रमेश कुमार लखीसराय/सूर्यगढ़ारविवार को जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड मध्य विद्यालय मानुचक परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 240 पर पांच दिवसीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का उदघाटन एडीएम किशोर चौधरी […]

विज्ञापन

दो लाख 12 हजार 915 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य फोटो संख्या:11चित्र परिचय- पोलियो अभियान का उद्घाटन करते एडीएम किशोर कुमार व डीडीसी रमेश कुमार लखीसराय/सूर्यगढ़ारविवार को जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड मध्य विद्यालय मानुचक परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 240 पर पांच दिवसीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का उदघाटन एडीएम किशोर चौधरी व डीडीसी रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से बच्चों को पोलियो की खुराक पिला कर किया. वहीं लखीसराय नया बाजार पीएचसी में पीएचसी प्रभारी उमेश कुमार ने पोलियो राउंड का विधिवत उद्घाटन बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर किया. इसके साथ ही पूरे जिला में 22 नवंबर से 26 नवंबर तक चलनेवाली पांच दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई. मौके पर कोटपा पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार लाल ने कहा कि आज राष्ट्र स्तर पर एक साथ पोलियो उन्मूलन को लेकर खुराक पिलायी जा रही है. वहीं सदर अस्पताल में प्रभारी डा मुकेश कुमार ने कहा कि पोलियो को देश से खत्म करना ही अभियान का एकमात्र उद्देश्य है. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए व पोलियो उन्मूलन में लगे सभी स्तर के कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके अथक व ईमानदारीपूर्वक किये गये प्रयास के कारण पिछले कुछ वर्षों से जिला में एक भी पोलियो पीड़ित बच्चा नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि डोर टू डोर खुराक पिलाने के लिए 414 टीम कार्य कर रही हैं. इसके अलावा 86 ट्रांजिट टीम, आठ मोबाइल टीम, नौ वन मैन टीम कार्यरत हैं. इसके अलावा 152 पोलियो सुपरवाइजर के द्वारा कर्मियों के कार्यों पर निगरानी रखते हुए एक भी बच्चा नहीं छूटे इसका ख्याल रखा जा रहा है. इन कर्मियों को पोलियो की दवा उपलब्ध कराने के लिए कुल 40 सब डीपो बनाया गया है. इस बार पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए कुल एक लाख 76 हजार 198 घरों को लक्षित करते हुए कुल दो लाख 10 हजार 621 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. सूर्यगढ़ा में मौके पर सिविल सर्जन डा राजकिशोर प्रसाद एसएमओ आशुतोष रमन, यूनिसेफ के मो नैयर आलम, डीआइओ बीके मिश्रा, डीपीएम मो खालिद हुसैन, अनिल ठाकुर, डा साकेत रंजन, समाजसेवी प्रभाकर सिंह, बीडीओ धरमवीर कुमार प्रभाकर, सीओ प्रेम कुमार, बीएचएम प्रफुल्ल कुमार आदि उपस्थित थे. धान की पुंज में लगी आगफोटो संख्या :09चित्र परिचय: धान में लगी आग को देखते लोगप्रतिनिधि, लखीसरायरविवार की अहले सुबह टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात धरमरायचक के पछियारी टोला स्थित सिंगारी पोखर के समीप एक खलिहान में रखे धान के पुंज में आग लगा दी गयी जिससे खलिहान में रखे सभी धान जल कर राख हो गया. पिड़ित ने मामले को लेकर सीओ से गुहार लगायी. जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन निवासी नरेश यादव ने धरमरायचक के पास खेत में लगे धान का कटाई कर खलिहान में पुंज बना कर रख दिया. रात में कुछ शरारती तत्वों ने पुंज में आग लगा दी. श्री यादव ने बताया कि धान के पुंज के समीप दो ताड़ का डमखल रखा था जिसमें आग लगा कर भाग गया. उसी के सहारे धान की पुंज जल कर राख हो गया. उन्होंने कहा कि अब कहां से पट्टा की राशि देंगें. कर्ज लेकर पांच बीघे में धान की खेती किये थे. धान की अच्छी पैदावार थी. दाना अच्छे लगे हुए थे किसी ने दुष्टता के कारण उन्हें बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि अब कर्ज की राशि कैसे चुकता करेंगे. आगलगी को देखने धरमराय चक व इंगलिश मुहल्ले से सैकड़ों लोग के अलावा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन कुमार, शंकर राम पहुंचे. उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी को इसकी सूचना दी गयी है. लाखों रुपये का धान जल कर राख हो गया. जिला प्रशासन से गरीब किसान को राहत दिलाने की मांग की गयी है. इस संबंध में अंचलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मामले को लेकर कर्मी को भेजा गया है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभाग को लिखा जायेगा. सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाले मरीजों को देना पड़ता हैं चढ़ावाफोटो संख्या :12चित्र परिचय: सदर अस्पताल में भरती होने के लिए आयी महिलाप्रतिनिधि, लखीसरायइन दिनों सदर अस्पताल में तैनात एएनएम व कर्मी पर प्रसव कराने आयी महिला के द्वारा रुपये लेन देन की शिकायत करती नजर आती है. जिसमें संबंधित शिकायतकर्ता बबीता, मुन्नी, रानी के अनुसार उच्चस्थ अधिकारियों का भी सरंक्षण मिलता है. जिसमें शिकायत जस की तस रखी रह जाती है. प्रसव कराने आयी महिला की देखरेख के नाम पर सेवा पर तैनात एएनएम व कर्मी के द्वारा 100 रुपये से 400 रुपये मांगा जाता है. आनाकानी करने पर या तो काम में ढिलाई बरती जाती है या स्वास्थ्य केंद्र में दी सेवा से मुक्त रखा जाता है. जबकि अस्पताल में तैनात एएनएम रुपये वाली बात को नकारते हुए महिला के परिजन द्वारा किसी से कुछ दे देने की बात कहती है. जबकि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुई से लेकर रूई तक बाजार से खरीद कर लाना पड़ता है उस पर भी अगर लड़की हुई तो 200 अगर लड़का हुआ तो 400 रुपये की मांग अस्पताल कर्मी के द्वारा की जाती है. रविवार को पचौता गांव के गरीब यादव की पुत्रवधू को प्रसव के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां एएनएम ने अस्पताल में भरती करने से इनकार करते हुए कहा कि प्रसव में अभी समय लगेगा. गरीब यादव की पत्नी आसो देवी ने बताया कि पिछले साल भी इसी को लेकर प्रसव कराने आयी थी लेकिन एएनएम के द्वारा घर लौटा दिया गया. घर जाने के बाद दर्द के कारण बच्चा खराब हो गया. इस लिए अस्पताल में मरीज को भरती कराने के लिए आये हैं. अस्पताल के प्रबंधक से इस मामले में कई बार शिकायत की जाती है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है. सीएस डा राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि अभी तक हमें ऐसे किसी तरह का शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी. पैक्स अध्यक्षों की बैठक संपन्नफोटो संख्या 10चित्र परिचय: बैठक करते पैक्स सदस्यलखीसराय. रविवार को जिला पैक्स अध्यक्ष संघ की बैठक पुरानी बाजार धर्मशाला के प्रांगण में संघ के जिलाध्यक्ष बनारसी यादव की अध्यक्षता में तीन सूत्री मांगों पर विचार के लिए बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-आॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामाकांत यादव ने कहा कि पैक्स अध्यक्षों का एक प्रतिनिधि डीएम से मिल कर धान अधिप्राप्ति में हो रही समस्या व पैक्स के माध्यम से किसानों की भुगतान की सरल व सुगम प्रक्रिया बनाने, क्रय केंद्र चिह्नित कराने आदि समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-आॅपरेटिव द्वारा पैक्सों को ट्रांसपोर्टिंग व पैक्स का कमीशन भुगतान न होने पर नराजगी जताई गयी व बैंक के प्रबंध निदेशक से मिल कर इस समस्या का निदान पर विचार करने का निर्णय लिया गया. जिला में एक नोडल व्यापार मंडल की स्थापना करने का निर्णय लिया गया. जिसमें को-ऑपरेटिव बैंक से कर्ज लेकर खाद-बीज का व्यवसाय करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-आॅपरेटिव के पूर्व चेयरमैन सह खावा के पैक्स अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, मंटू यादव आदि मौजूद थे. गंदगी से परेशान हैं यात्रीबड़हिया. स्वच्छता अभियान को धता बताते हुए बड़हिया रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. गंदगी से परेशान यात्रियों ने रेल प्रशासन से सफाई की गुहार लगाते हुए बड़हिया के स्टेशन प्रबंधक एसके झा के माध्यम से रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा व मंडल रेल प्रबंधक दानापुर को एक ज्ञापन भेजा. ज्ञापन को अग्रसारित करते हुए प्रबंधक ने कहा कि सफाई कराने की जिम्मेवारी नयी व्यवस्था के अनुसार सफाई ठिकेदार मिथलेश सिंह के जिम्मे दिया गया है. अपने स्तर से सफाई कराने का प्रयास करते हुए पदाधिकारियों को जानकारी दे दी गयी है. रेल की सफाई के ठिकेदार से संपर्क नहीं हो पाया. स्टेशन की सफाई की मांग करने वालों में वार्ड आयुक्त अमित कुमार, मंटु सिंह, नवल सिंह, प्रमोद साव, अरुण सिंह, संजय कुमार, कुणाल कुमार, सतीश सिंह, सुबोध सिंह आदि लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपा. अप व डाउन प्लेटफाॅर्म के अलावे रेलवे परिसर में गंदगी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. धान कटने के बाद भी नहीं मिली डीजल अनुदान की राशिसूर्यगढ़ा. प्रखंड के समीपवर्ती प्रखंड शाम्हो अकहा कुरहा में सुखाड़ की मार झेल रहे क्षेत्र के किसानों को विभागीय उदासीनता के कारण धान कटाई के बावजूद डीजल अनुदान की राशि नसीब नहीं हुआ है. इस आशय की जानकारी देते हुए अकबरपुर बरारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धरमराज सिंह व जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि धान की फसल को बचाने के लिए सरकार द्वारा तीन पटवन का पानी के लिए डीजल अनुदान की राशि उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया. किसानों के द्वारा कुल 90 किसानों से आवेदन जमा करा लिया गया है. कृषि विभाग पदाधिकारी द्वारा जांचोपरांत 90 किसान सही लाभुक पाया गया. बावजूद इसके आज तक डीजल अनुदान से वंचित रखा गया. जबकि 90 किसानों का 25 हजार डीजल अनुदान की राशि का चेक स्थानीय बैंकों को उपलब्ध कराने के लिए कागजातों की अनुशंसा कृषि समन्वयक द्वारा की जा रही है. लेकिन आज तक राशि नहीं मिल पाया. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी नन्द किशोर साह ने बताया कि कृषि समन्वयक की अनुशंसा की जांच कार्य पूरा नहीं होने के कारण बैंक को चेक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन