जिलास्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन

Published at :22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
जिलास्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन

जिलास्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन फोटो : 9(कर्मशाला में भाग लेते पदाधिकारी व किसान)प्रतिनिधि, बरहट प्रखंड क्षेत्र के मलयपुर स्थित चतुर्वेदी स्मृति भवन में कृषि विभाग की ओर से जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार की देखरेख में एक दिवसीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर,जिला कृषि पदाधिकारी समीर […]

विज्ञापन

जिलास्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन फोटो : 9(कर्मशाला में भाग लेते पदाधिकारी व किसान)प्रतिनिधि, बरहट प्रखंड क्षेत्र के मलयपुर स्थित चतुर्वेदी स्मृति भवन में कृषि विभाग की ओर से जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार की देखरेख में एक दिवसीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर,जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार व कृषि विज्ञान केंद्र खादीग्राम के कार्यक्रम समन्वयक डा. सुधीर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम श्री किशोर ने कहा कि रबी महोत्सव कर्मशाला का आयोजन रबी की फसल उत्पादकता को बढ़ाने के लिए किया गया है. क्योंकि भूमि की उर्वरता को ध्यान में रखते हुए बीजों की बुआई की जा सकती है और उससे पूर्व यह आवश्यक हैं कि मिट्टी की गुणवत्ता की जांच की जाय. जहां गेहूं की खेती संभव नहीं है. वहां दलहन की खेती की जा सकती है. उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक पंचायत में एक जीरो टिलेज मशीन की व्यवस्था हो तो एक दूसरे से आपस में सहयोग कर रबी के फसल की बुआई की जा सकती है. आपलोग इसे चुनौती के रूप में लेगें तो बिहार में कृषि के क्षेत्र में जमुई का पहला स्थान होगा. कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के सभी समस्या का निदान करने और उन्हें आधुनिक तकनीकी की जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र हमेशा से तत्पर है. इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डाॅ प्रमोद कुमार सिंह,रामरतन सिंह,सुशील कुमार, हरेंद्र सिंह, संतोष कुमार प्रजापति,अमरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन