सड़क बना ऑटो स्टैंड, फुटपाथ पर सजती है दुकानें

सड़क बना ऑटो स्टैंड, फुटपाथ पर सजती है दुकानें फोटो संख्या:07चित्र परिचय-फुटपाथ पर सजी दुकानअतिक्रमण से तंग हुआ रास्ता, आवागमन में हो रही परेशानी प्रतिनिधि, लखीसरायशहर की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी चलती है. जहां मन हुआ ऑटो खड़ी कर पैसेंजर बैठाना तो आम बात हो गयी है. विद्यापीठ चौक, शहीद द्वार व हसनपुर […]
सड़क बना ऑटो स्टैंड, फुटपाथ पर सजती है दुकानें फोटो संख्या:07चित्र परिचय-फुटपाथ पर सजी दुकानअतिक्रमण से तंग हुआ रास्ता, आवागमन में हो रही परेशानी प्रतिनिधि, लखीसरायशहर की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी चलती है. जहां मन हुआ ऑटो खड़ी कर पैसेंजर बैठाना तो आम बात हो गयी है. विद्यापीठ चौक, शहीद द्वार व हसनपुर बस स्टैंड के समीप मुख्य सड़क पर ही ऑटो स्टैंड का संचालन हो रहा है. इन जगहों पर ऑटो चालक बीच सड़क पर ही ऑटो खड़ी कर यात्री बैठाते हैं. इससे अक्सर आवागमन बाधित होता है. विद्यापीठ चौक पर होती है परेशानीशहर के व्यस्ततम विद्यापीठ चौक पर मुख्य सड़क पर ही ऑटो के अलावे सूर्यगढ़ा, मुंगेर, बड़हिया व बेगूसराय जानेवाली लघु वाहन स्टैंड का संचालन होता है. यहां खड़ी बेेतरतीब वाहन के कारण हमेशा जाम का नजारा बना रहता है. उक्त जगह पर ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट भी है. बावजूद इसके परेशानी बनी रहती है. ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले किसी कोने में खड़े नजर आते हैं. इस चौक पर ऑटो चालकों की मनमानी चलती है. ऑटो चालक बीच सड़क पर ही अपनी वाहन खड़ी करते हैं. विभिन्न जगहों पर जानेवाले यात्री वाहन भी सड़क पर ही खड़ा किया जाता है. ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की बजाय वसूली में लगी रहती है. यहां ट्रैफिक नियमों की बात करना ही बेमानी है. शहीद द्वार पर अवैध वाहन स्टैंड के कारण लगता है जामशहर का हर्ट कहा जानेवाला शहीद द्वार पर भी अवैध वाहन स्टैंड परेशानी का सबब बना हुआ है. यहां भी मुख्य सड़क पर ही ऑटो चालक वाहन खड़ी कर यात्री का इंतजार करते नजर आते हैं. आलम यह होता है कि यहां से पैदल गुजरना भी मुशकिल होता है. इन जगहों पर वाहन चलने की बजाय रेंगते नजर आते हैं. हसनपुर बस स्टैंड के समीप भी आवागमन होता है बाधितशहर के हसनपुर बस स्टैंड के समीप भी वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं. जमुई की ओर से शहर में प्रवेश करनेवाले वाहनों को सबसे पहले यहीं जाम से जूझना होता है. समाहरणालय के समीप इस इलाके में ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती भी नहीं होती. फुटपाथ पर सजी दुकानों से तंग हो जाता है रास्ताशहर में विद्यापीठ चौक से समाहरणालय तक मुख्य सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर दुकानें सजी होती है. इससे शहर का मुख्य पथ काफी संकीर्ण हो जाता है. हालात ये है कि पैदल चलनेवालों को भी शहर से होकर गुजरने में परेशानी होती है. नगर प्रशासन के द्वारा फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाता है, लेकिन वह भी बेअसर साबित हो रहा है. इधर नप कर्मी गये उधर सड़क पर दुकानें पुन: सज जाती हैं. वाहन पड़ाव नहीं होने से होती है परेशानीशहर में नप प्रशासन की ओर से कहीं भी वाहन पड़ाव की व्यवस्था नहीं है. विभिन्न कार्यों से शहर आने वाले लोग अपनी वाहनों को शहर की मुख्य सड़क पर जहां-तहां खड़ी कर देते हैं. इससे सड़क संकीर्ण हो जाता है और जाम की स्थिति भी बनती है. कहते हैं पदाधिकारी अवर निरीक्षक ट्रैफिक प्रशिक्षु विनोद ठाकुर ने बताया कि जवानों की कमी के कारण शहर के ट्रैफिक कंट्रोल में परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि नप प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के द्वारा ही सड़क के अतिक्रमण को हटाया जा सकता है. श्री ठाकुर के मुताबिक जहां भी ट्रैफिक जवानों के खिलाफ शिकायत होती है, उसे प्राथमिकता के साथ दूर किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










