फुटपाथ पर सजती हैं दुकानें, सड़कों पर खड़ी रहती है गाड़ियां

Published at :22 Nov 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
फुटपाथ पर सजती हैं दुकानें, सड़कों पर खड़ी रहती है गाड़ियां

सिकंदरा : फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सिकंदरा मुख्य चौक व जमुई की ओर आने वाली सड़क का अतिक्रमण कर लिये जाने लोग परेशानी महसूस करने लगे हैं. बताते चलें कि जाम को बढ़ावा देने में वाहन चालकों की भूमिका भी कम नहीं होती है. वाहन चालक यात्रियों को बैठाने को लेकर अनियंत्रित तरीके से मुख्य सड़क […]

विज्ञापन

सिकंदरा : फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सिकंदरा मुख्य चौक व जमुई की ओर आने वाली सड़क का अतिक्रमण कर लिये जाने लोग परेशानी महसूस करने लगे हैं. बताते चलें कि जाम को बढ़ावा देने में वाहन चालकों की भूमिका भी कम नहीं होती है. वाहन चालक यात्रियों को बैठाने को लेकर अनियंत्रित तरीके से मुख्य सड़क पर ही अपने वाहन को खड़ा कर देते है.

फुटपाथी दुकानदारों का आलम यह है कि एक दूसरे से आगे दुकान लगाने की आपसी प्रतिस्पर्द्धा में फुटपाथ पर लगने वाली दुकानें अब सड़कों तक पहुंच गयी है.जमुई रोड में वन विभाग के समीप मुख्य सड़क स्थायी तौर पर ऑटो स्टैंड में तब्दील हो चुका है.

साथ ही स्टैंड से निकलने वाले छोटे बड़े वाहन यात्रियों के आने के इंतजार में काफी देर तक सड़कों पर खड़ा रहता है. जिसके कारण सुबह से शाम तक सिकंदरा मुख्य चौक व जमुई रोड में जाम की स्थिति बनी रहती है.

लिहाजा लोगों को पैदल चलने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. विदित हो कि सितंबर माह के प्रारंभ होते ही भगवान महावीर की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध लछुआड़ में जैनतीर्थ यात्रियों का आगमन प्रारंभ हो गया है. वहीं हाथीदह स्थित राजेंद्र सेतु के बंद हो जाने से उत्तर बिहार की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहन सिकंदरा होकर ही गुजरते हैं.

जिसके कारण इन सड़कों पर वाहनों के अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रही सड़कों के कारण घंटों तक जाम से जूझना सिकंदरा वासियों की नियति बन गयी है. गौरतलब है कि विभिन्न मौके पर आयोजित होने वाले शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों व बुद्धिजीवियों के द्वारा पुलिस प्रशासन के समक्ष अतिक्रमण के कारण सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या उठायी जाती रही है.

लेकिन इन गंभीर मामले में पुलिस प्रशासन ने रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है. जाम के कारण लोगों को काफी काठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर इससे मुक्ति दिलाने की मांग किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन