पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Published at :22 Nov 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जमुई . जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर ने रविवार को स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला कर आगामी 26 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों को संबोधित करते हुए डीएम […]

विज्ञापन

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जमुई . जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर ने रविवार को स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला कर आगामी 26 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों को संबोधित करते हुए डीएम श्री किशोर ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान कठिन पहुंच वाले क्षेत्र, जंगल और उसके आसपास के क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र, नदी व ईंट-भट्टा के आसपास रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देना है. एक भी बच्चा छुटने ना पाये, इसका विशेष ख्याल रखना है. उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सेविका तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चौक -चौराहों के अलावे घर-घर घूम कर बच्चों को दवा पिलायी जायेगी. दवा पिलाने के लिए कुल 854 दल का गठन किया गया है तथा प्रत्येक दल में एएनएम, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका समेत दो-दो लोगों को रखा गया है. सभी दल पर निगरानी हेतु कुल 272 पर्यवेक्षक को लगाया गया है. डीएम ने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार,अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ सैयद नौशाद अहमद, नोडल पदाधिकारी डाॅ एके सिन्हा, एसएमसी अरविंद कुमार मिश्रा के अलावे दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन