मुनाफाखोरी के कारण खुदरा बाजार में कम नहीं हो रही खाद्यान्न की कीमतें

लखीसराय : दाल व सरसों तेल आदि की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रहा. इससे लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. अब इन दिनों खुदरा दुकानों में हो रही मुनाफाखोरी परेशानी का सबब बनता जा रहा है. शहर के विभिन्न गली-मुहल्ले की दुकानों में ग्राहकों से मुनाफाखोरी हो रही […]
लखीसराय : दाल व सरसों तेल आदि की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रहा. इससे लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. अब इन दिनों खुदरा दुकानों में हो रही मुनाफाखोरी परेशानी का सबब बनता जा रहा है. शहर के विभिन्न गली-मुहल्ले की दुकानों में ग्राहकों से मुनाफाखोरी हो रही है.
अरहर दाल खुदरा बाजार में अभी भी 180 से 190 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. जबकि अरहर दाल की कीमत थोक बाजार में प्रति किलो 30 से 40 रुपये कम है. लोगों के मुताबिक प्रशासन को मूल्य नियंत्रण से कोई लेना-देना नहीं है. खुदरा दुकानदारों की मनमानी व मुनाफा वसूली के कारण ग्राहक ठगे जा रहे हैं.
इधर अंकित केडिया, जीवन गुप्ता, नरेश मेहता, अजय ठाकुर आदि ग्राहकों के मुताबिक समय की कमी की वजह से स्थानीय दुकानदारों से ही खाद्यान्न की खरीदारी करनी होती है. अधिकतर ग्राहकों को थोक बाजार का भाव भी पता नहीं होता. ऐसे में सौदा दुकानदारों के विश्वास पर ही लेना होता है और खुदरा दुकानदार ग्राहकों से मनमानी कीमतें वसूल रहे हैं.
ग्राहकों के मुताबिक थोक बाजार में कीमतें कम होने के बावजूद भी खुदरा बाजार में बढ़ी हुई कीमतों को कम होने में एक सप्ताह से भी अधिक समय लग जाता है. कभी-कभी स्टॉक की अनुपलब्धता का अनुमान लगाकर दुकानदार पुराने रेट पर ही खाद्यान्न की बिक्री करते रहते हैं.
जो अरहर दाल की कीमत थोक मंडी में 150 रुपये किलो है, उसे खुदरा दुकानों में 190 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है. स्थानीय प्रशासन के द्वारा इस बाबत कोई कदम नहीं उठाये जाने से मुनाफाखोरों के हौसले बुलंद हैं. इधर किराना दुकानदार अमित, चंदन, पवन, सुनील आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश से इस बार रबी फसल को काफी क्षति हुई है.
खाद्यान्न की आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं हो पा रहा है. इस कारण जमाखोरों को मौका मिल गया और उन्होंने अधिक से अधिक मुनाफा की उम्मीद में भाव बढ़ा दिये. इसी का नतीजा है कि अरहर दाल का भाव दो गुना तथा सरसों तेल का भाव डेढ़ गुना बढ़ गया है.
खाद्यान्न थोक बाजार में भाव खुदरा बाजार का भावसरसों तेल 95 से 110 रुपये प्रति किलो 120 से 130 रुपये प्रति किलोअरहर दाल 150 रुपये प्रति किलो 180 -190 रुपये प्रति किलोमुंग दाल 120 रुपये प्रति किलो 140 रुपये प्रति किलोमसूर दाल 75 रुपये प्रति किलो 85 से 95 रुपये प्रति किलो तक चना दाल 62 रुपये प्रतिकिलो 70 से 75 रुपये प्रति किलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










