जिलाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक

Published at :21 Nov 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक फोटो : 1(बैठक में भाग लेते डीएम डा. कौशल किशोर व अन्य)जमुई : जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय कक्ष में समेकित बाल विकास योजना की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. बैठक में डीएम श्री किशोर द्वारा पोषाहार,स्थापना,आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण, बाल कुपोषण मुक्त समाज,मुख्यमंत्री कन्या […]

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक फोटो : 1(बैठक में भाग लेते डीएम डा. कौशल किशोर व अन्य)जमुई : जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय कक्ष में समेकित बाल विकास योजना की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. बैठक में डीएम श्री किशोर द्वारा पोषाहार,स्थापना,आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण, बाल कुपोषण मुक्त समाज,मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की समीक्षा की और जनवरी 2016 तक सभी रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका सहायिका का चयन सुनिश्चित करने एवं इसके लिए शीघ्र विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्देश दिया. उन्होंने एक सप्ताह के भीतर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु अंचलाधिकारी से संपर्क कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं जैसे शौचालय,चापाकल आदि उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन