कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Published at :21 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जमुई . स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ अशोक चौधरी को शिक्षा व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित […]

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जमुई . स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ अशोक चौधरी को शिक्षा व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि डा.अशोक चौधरी के मंत्री बनने से जमुई का काफी विकास होगा,क्योंकि यह उनका कार्यक्षेत्र है. महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी कुमारी ने कहा कि डा. अशोक चौधरी ईमानदार छवि के नेता है और उनसे पूरे बिहार तथा जमुई के लोगों को काफी उम्मीद है. उन्होंने जमुई के नवनिर्वाचित विधायक विजय प्रकाश को मंत्री बनाये जाने पर भी बधाई दी है. इस अवसर पर प्रधान महासचिव निवास सिंह,राजेंद्र सिंह,दिवाकर कुमार,सुधीर कुमार,अरूण मिश्रा,भासो यादव,झूना जी,सदानंद सिन्हा,सुनील सिंह,अनिल सिंह,जयमंगल रावत,कैलाश रविदास,रामदेव कुमार,रामाश्रय सिंह,संजय सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन