किऊल स्टेशन पर चला मजस्ट्रिेट चेकिंग

किऊल स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग लखीसराय. शुक्रवार को किऊल स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके तहत ट्रेनों में चल रहे यात्रियों का टिकट की जांच की गयी. अभियान में किऊल मजिस्ट्रेट व एसीएमओ पटना के निगरानी में अकाल तख्त, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस […]
किऊल स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग लखीसराय. शुक्रवार को किऊल स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके तहत ट्रेनों में चल रहे यात्रियों का टिकट की जांच की गयी. अभियान में किऊल मजिस्ट्रेट व एसीएमओ पटना के निगरानी में अकाल तख्त, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के एसी बोगी व जेनरल बोगी में सघन जांच की गयी. जांच के क्रम में बिना टिकट यात्रियों को ट्रेन से उतार कर किऊल रेल पुलिस के हवाले कर दिया जाता था. जिससे बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ था. किऊल स्टेशन से बाहर व अंदर जाने वाले सभी रास्ते के समीप प्रतिनियुक्त टीटीइ के द्वारा बिना टिकट यात्री को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. इस संबंध में किऊल रेल के मुख्य टिकट निरीक्षक एसएन झा ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 27 से अधिक युवक को बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया है. जिससे जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा जायेगा. जो जुर्माना नहीं दे पायेंगे उन्हें जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










