करें छुट्टी का सदुपयोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2013 2:23 AM
जमालपुर: सरस्वती विद्या मंदिर जमालपुर में पूजा अवकाश को लेकर बुधवार को छात्र-छात्रओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय में गुरुवार से पूजा अवकाश आरंभ हुआ है. कार्यक्रम को उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की विशेषता […]
जमालपुर: सरस्वती विद्या मंदिर जमालपुर में पूजा अवकाश को लेकर बुधवार को छात्र-छात्रओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय में गुरुवार से पूजा अवकाश आरंभ हुआ है. कार्यक्रम को उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की विशेषता रही कि स्कूली छात्र-छात्रओं द्वारा ही इसकी रूप रेखा तैयार की गयी थी. मुख्य अतिथि ने दशहरा की शुभकामना देते हुए कहा कि अब समय बदला है. बदले परिवेश में पढ़ायी का स्तर भी परिवर्तित हुआ है. अब प्रतिस्पर्धा का दौड़ है. बच्चों को इस सच्चई को समझते हुए पूजा का अवकाश व्यतीत करना होगा कि उनके साथी अवकाश में भी अपनी पढ़ाई के प्रति जागरूक होंगे. प्रधानाचार्य ने बच्चों से समय का सदुपयोग करने की अपील की. मौके पर छात्र-छात्रओं द्वारा नृत्य, गीत, भजन की प्रस्तुति की गयी. पूजा को लेकर कार्यक्रम शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा पर केंद्रित रहा. मां के भजन पर छात्रओं के नृत्य को अतिथियों ने खूब सराहा. स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित पर आधारित एकांकी सराहनीय रहा. मौके पर अतिथि शंकर शरण सिंह आचार्य नवनीत चंद्र मोहन, संजय झा, ब्रजेश राम, संजीव कुमार व अंजनी कुमार सहित स्कूल परिवार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










