विकसित भारत, सुरक्षित भारत एनडीए का लक्ष्य : रविशंकर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2013 11:17 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा: असहाय भारत, असुरक्षित भारत यूपीए सरकार की विरासत रही है. जबकि एनडीए विकसित भारत, सुरक्षित भारत बनाने के अपने लक्ष्य पर कार्य कर रही है. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा में भाजपा के उप नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता में कही. श्री प्रसाद पूर्व मंत्री […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा: असहाय भारत, असुरक्षित भारत यूपीए सरकार की विरासत रही है. जबकि एनडीए विकसित भारत, सुरक्षित भारत बनाने के अपने लक्ष्य पर कार्य कर रही है. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा में भाजपा के उप नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता में कही. श्री प्रसाद पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल ,भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा,विधान पार्षद संजीव चौरसिया इत्यादि के साथ सोमवार को मुंगेर के नगर भवन में भाजपा युवा मोरचा द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन में शिरकत करने पटना से मुंगेर जाने के क्र म में थोड़ी देर सूर्यगढ़ा स्थित ऑयल सेंटर के समीप एक प्रेस वार्ता में कही. उन्होंेने कहा कि 27 अक्तूबर को पटना के गांधी मैदान में आहूत हुंकार रैली इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी. नीतीश कुमार ने बिहार में गठबंधन की सरकार तोड़ कर सूबे की जनता के साथ विश्वासघात किया है.आगामी लोकसभा का चुनावी परिणाम चौंकाने वाला होगा. जनता अपने साथ किये गये विश्वासघात का जवाब देगी. उन्होंने कहा कि हुंकार रैली में भारत के नव निर्माण का संकल्प लिया जायेगा. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रसाद ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी को देश की बहुसंख्यक जनता प्रधान मंत्री के रूप में देखना चाहती है. वे पीएम के रूप में युवाओं की पहली पसंद हैं तथा गुजरात में विकास कार्यों को गति देकर भारत ही नहीं विश्व समुदाय के समक्ष अपनी योग्यता का लोहा मनवा चुके हैं. आज पूरा देश परिवर्तन की लहर से गुजर रहा है. मौके पर लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा, चानन के पूर्व प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, भाजपा सूर्यगढ़ा मंडल अध्यक्ष नीलांबर झा, किसान मोरचा के अनंत सिंह, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार महतो, उपाध्यक्ष विजय कुमार, मनोज कुमार, अंगद सिंह, वैभव कुमार, रामशंकर सिंह, गलज कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, नवीन कुमार, रामशेखा सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.इसके पूर्व रविशंकर प्रसाद सहित अन्य के सूर्यगढ़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया तथा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. भाजपा सूर्यगढ़ा मंडल की ओर से आगंतुकों को चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन