थाना परिसर में ही दफनाना पड़ा अज्ञात शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2015 8:05 PM
चानन. चानन पुलिस द्वारा लावारिस शव को थाना परिसर में ही दफनाया गया है. दानापुर डिवीजन के बलहपुर एवं मानपुर तितायचक हॉल्ट के बीच 7 जून को रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में एक 6 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया था. शव की शिनाख्त नहीं होने पर 8 जून को पुलिस ने […]
चानन. चानन पुलिस द्वारा लावारिस शव को थाना परिसर में ही दफनाया गया है. दानापुर डिवीजन के बलहपुर एवं मानपुर तितायचक हॉल्ट के बीच 7 जून को रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में एक 6 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया था. शव की शिनाख्त नहीं होने पर 8 जून को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर थाना परिसर में ही आम के पेड़ के नीचे दफना दिया. चानन थानाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद ने बताया कि 7 जून को बरामद अज्ञात शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. नियमों के मुताबिक शव को थाना में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाता है. ताकि शिनाख्त होने के बाद शव उसके परिजनों क ो सुपुर्द किया जा सके. थानाध्यक्ष के मुताबिक शव को थाना में ही जमीन के नीचे गाड़ कर सुरक्षित रखा गया है. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. मामले की जानकारी ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










